
अमेरिका-जापान समेत 60 से ज्यादा देशों में डाउनलोड
इंदौर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (IIT Indore) ने चिप डिजाइन (Chip design) के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंप्यूटर साइंस विभाग (Computer Science Department) के प्रो. अनिर्बन सेनगुप्ता (Prof. Anirban Sengupta) और उनकी टीम ने करीब 10 साल के शोध के बाद ‘एस्पायर एचएलएसÓ नामक स्वदेशी सॉफ्टवेयर टूल विकसित किया है। यह स्मार्टफोन, कैमरा और म्यूजिक सिस्टम जैसे उपकरणों की चिप डिजाइन प्रक्रिया को तेज और आसान बनाता है।
टूल सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन और जापान समेत 60 से अधिक देशों के इंजीनियर और शोधकर्ता इसे डाउनलोड कर चुके हैं। यह इसकी वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। ‘एस्पायर एचएलएसÓ सी-कोड या डेटा फ्लो ग्राफ को निर्माण योग्य सर्किट डिजाइन में बदलने में मदद करता है। इससे चिप डिजाइन में लगने वाला समय और मेहनत कम होती है।
शोधकर्ताओं के लिए मुफ्त-महंगे व्यावसायिक सॉफ्टवेयर के विकल्प के रूप में यह टूल विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और उद्योगों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया गया है। इसका उपयोग खासतौर पर डेटा आधारित सिग्नल प्रोसेसिंग और मल्टीमीडिया सिस्टम में किया जा सकता है। आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी ने इसे स्वदेशी तकनीक और वैश्विक नवाचार की दिशा में संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved