उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

राशन माफिया मनोज जैन का अवैध निर्माण तोड़ा

उज्‍जैन। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की हेराफेरी में संलिप्त राशन माफिया मनोज जैन का वृंदावन स्थित घर का अवैध निर्माण सोमवार को नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सहायता से तोड़ दिया गया।



आरोपित द्वारा बड़े पैमाने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की हेराफेरी की गई है। इसी प्रकार राशन माफिया अनिल जैन के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोडाउन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाई गई । अनिल जैन के गोडाउन से छापामार कार्रवाई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन पकड़ा गया था। इसी पर कार्रवाई करते हुए उसके अवैध गोडाउन को तोड़ दिया गया है।

Share:

Next Post

जबलपुर में महिलाओं की सेना में भर्ती रैली 29 जनवरी से

Mon Jan 25 , 2021
जबलपुर। भारतीय सेना में प्रवेश के लिये महिलाओं की भर्ती रैली 29 जनवरी से 3 फरवरी 2021 तक जम्मू और कश्मीर राइफल्स सेंटर, जबलपुर में होगी। रैली में हिस्सा लेने के लिये मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड राज्यों की 1800 महिला उम्मीदवारों को चुना गया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किये गये हैं, जो […]