img-fluid

ससुर से नाजायज संबंध, पति का कत्ल, अंतिम संस्कार

November 10, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में मानसा के गांव मूसा में पुत्रवधू के अपने ही ससुर के साथ नाजायज संबंध थे। बाप ने नाजायज संबंधों में अपने ही बेटे को बाधा समझते हुए पुत्रवधू के साथ मिल कर उसका धारदार हथियार से कत्ल कर दिया।

दोनों ने मृतक की खोज मिटाने के लिए चुपचाप शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मानसा के गांव मूसा के 25 साल के युवक जगजीत सिंह के पिता भोला सिंह के उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के साथ नाजायज संबंध थे तथा दोनों अपने नाजायज संबंधों में उसे बाधा समझते थे। इस कारण दोनों ने प्लानिंग कर रात के समय धारदार हथियार से उसका कत्ल कर दिया तथा सबूत मिटाने के लिए चुपचाप उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। मानसा के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि गांव मूसा के रहने वाले जगजीत सिंह का उसके पिता और पत्नी ने मिलकर कत्ल कर दिया है।

Share:

  • बाबा से मुलाकात के लिए कांग्रेसी जेल प्रहरियों से भिड़े

    Tue Nov 10 , 2020
    तीन विधायक सहित कांग्रेस के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेसी मुलाकात के लिए पहुंचे इन्दौर। अतिक्रमण करने के मामले में सेन्ट्रल जेल में बंद कम्प्यूटर बाबा से मिलने कई कांग्रेसी नेता कल जेल पहुंचे। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर जेल में की जा रही सख्ती कांग्रेसियों को सहन नहीं हुई और कई बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved