भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

चुनावी तैयारियों में हम आगे, सरकार के कामों को नीचे तक पहुंचाए : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारियां बेहतर हैं। सेक्टर और बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं। हमारे कार्यक्रम और चुनावी तैयारियां बूथ से भी निचले स्तर तक पहुंचें , इसके लिए हम विशेष कार्ययोजना के साथ जुट जाएं। विधानसभा स्तर पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के प्रवास भी शुरू हो रहे हैं, जिसकी तैयारियांं में हमें जुटना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में कही। बैठक में केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने 15 महीने में जनता से जो वादाखिलाफी की उसे जनता तक पहुंचाने का काम हमें करना है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीब, किसान और महिला वर्ग के लिए जो काम किए और जो जनहितैषी निर्णय लिए हैं, उन्हें नीचे तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ का सहारा चुनाव में लेती है, इन उपचुनाव में भी कांग्रेस जनता को भ्रमित करेगी। हमें जनता को सच और तथ्य से अवगत कराना है। कांग्रेस को बेनकाब करने का काम हमें करना है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समिति के संयोजक  भूपेन्द्र सिंह ने चुनावी तैयारियों को लेकर आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, हरिशंकर खटीक, कविता पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत,  शैलेन्द्र शर्मा,  रविन्द्र यति, डॉ. हितेश वाजपेयी, मनोरंजन मिश्रा, विकास विरानी, नरेन्द्र पटेल,  प्रदीप त्रिपाठी, राजेन्द्र जी उपस्थित थे।
Share:

Next Post

इंदौर में कुल संक्रमित मरीज़ो की संख्या 14031 हुई, आज 279 और बढ़े

Thu Sep 3 , 2020
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 279 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 3264 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 2972 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 14031 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 411 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो […]