देश

राजस्थान में चाचा ने भतीजे पर लगाया चूहा चोरी का आरोप, FIR दर्ज; पढ़ें चौंकाने वाली खबर

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना पुलिस चूहे की तलाश में जुटी है। यह हैरानी वाली बात जरूर लग रही है, लेकिन थाने में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ कांटे वाले जंगली चूहे की चोरी का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार पाड़ला वड़खिया गांव के मगु खिहुरी (62) ने रिपोर्ट में बताया कि उसने घर पर 700 ग्राम वजनी कांटेवाला चूहा पाला था। जिसे 28 सितम्बर की रात उसके भाई का पोता सुरेश अपने साथी मोहित और अरविंद खिहुरी के साथ चुराकर जीवाखूंटा निवासी भरत को बेच दिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मगनलाल को सौंपी गई।

पूछताछ से मालूम हुआ कि जीवाखूंटा के भरत को यू-ट्यूब पर वीडियो के जरिए पता चला कि कांटेवाला चूहा दुर्लभ है और 10 लाख में बिकता है। लालच में आकर उसने मगु से चूहा खरीदने की पेशकश की, मगु ने इनकार कर दिया। इसके बाद दो-तीन लोगों ने चूहा चुराकर भरत को बेच दिया।


चूहा गायब होने पर मगु को भरत पर अंदेशा हुआ तो उससे बात की। भरत ने बताया कि चूहा उसे गांव वालों ने ही दिया है। पुलिस अब चूहे और नामजद आरोपियों की तलाश में है। वन्य जीव विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि ये चूहा वन्य जीवों के शिड्यूल चार में शामिल होने से संरक्षित प्राणी है। इसे बेचना, प्रदर्शन करना और पालन करना अपराध है।

चोरी तो चोरी है घर से चूहा क्यों चुराया
जब पीड़ित मंगू से इस बारे में गई तो उसने कहा कि वह चूहा उसका पालतू था. पूरा घर उसे लाड प्यार से रखता था। यदि मेरे भतीजे को चूहा चाहिए था तो मुझसे मांग कर ले जाता। उन्हें इस तरह रात को चुराकर नहीं ले जाना चाहिए था। वह भी रात में 2 बजे। बकौल मंगू चोरी तो चोरी चाहे धन की या जीव की. बहरहाल सज्जनगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share:

Next Post

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर में पलटी बस 1 शख्‍स की मौत और 67 यात्री घायल

Mon Oct 3 , 2022
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा एक ओवरलोड बस में संख्या से अधिक यात्रियों को बैठाने के कारण ये बड़ा हादसा हो गया है। वहीं बस दुर्घटना में बताया जा रहा है कि इस हादसे में 1 शख्स की मौत और 67 अन्य […]