उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

तीन दिवसीय किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्योत्सव का शुभारंभ

उज्जैन। पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी में त्रिदिवसीय नृत्य महोत्सव किंकिणी कीर्तन राष्ट्रीय नृत्योत्सव का शुभारंभ हुआ। संस्थान की निदेशक एवं कथक नृत्यांगना प्रतिभा रघुवंशी एलची ने बताया कि इस त्रिदिवसीय आयोजन में कथक नृत्य/उपशास्त्रीय नृत्य की एकल, युगल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुणे, मुम्बई, दिल्ली, जबलपुर, ग्वालियर, गुजरात, इंदौर, भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों से पधारे 150 से भी अधिक बाल एवं युवा कला साधक विगत दो दिनों तक नृत्य प्रस्तुतियाँ देंगे।


कार्यक्रम के अंतिम दिन 20 मई को नृत्य प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरुस्कार वितरण समारोह होगा। चंडीगढ़ से आई जयपुर घराने की वरिष्ठ कथक नृत्य गुरु संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कृत विदुषी डॉ शोभा कौसर को देश का अतिप्रतिष्ठित गुरु स्व. कुन्दनलाल गंगानी स्मृति नृत्यालंकार 2023 प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रतिभा संगीत कला संस्थान की शिष्याओं द्वारा समूह कथक नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी।

Share:

Next Post

शनि मंदिरों में विशेष तैयारियां, शनि जयंती पर होंगे भंडारे के आयोजन

Fri May 19 , 2023
कल शाम होगी हरसिद्धि स्थित शनि मंदिर पर भव्य आरती और भंडारा उज्जैन। आज ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि को सूर्य पुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव शहर के मंदिरों में धूमधाम और विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है। आज शोभान और गजकेसरी योग होने से शनि जयंती का महत्व विशेष रूप से बढ़ गया है। […]