उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शिप्रा नदी पर और सावधानी बढ़ाई..घाट पर लगाई रैलिंग

उज्जैन। नृसिंहघाट से लेकर रामघाट तक पिछले कुछ समय से नदी में नहाते वक्त कई लोगों की जान अब तक जा चुकी है। पिछले हफ्ते तक यहाँ लगातार एक के बाद एक इस तरह की घटनाएँ हो रही थीं और इसके बाद पुलिस प्रशासन चेता था। तब घाट पर नहाने वालों को सचेत करने के लिए अनाउंस और निगरानी रखने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद अब नदी में गहरे पानी से पहले नगर निगम ने रैलिंग लगवा दी है।


शहर के रोजाना महाकाल दर्शन करने के लिए हजारों लोग बाहर से आते हैं। महाकाल दर्शन से पहले सभी शिप्रा स्नान करने जाते हैं, लेकिन नृसिंहघाट से लेकर रामघाट तक नदी में लगभग 30 से 45 फीट तक गहराई में पानी भरा रहता है। इस वजह से बाहर से आए लोग गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते और घाट की सीढिय़ों पर बैठकर नहाते-नहाते गहरे पानी में चले जाते हैं। इसके चलते पिछले दिनों एक के बाद एक तीन लोगों की जान गई थी। मीडिया में मामला गर्माने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों ने घाटों पर तत्काल चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया था। पुलिस विभाग ने यहां जवान तैनात कर दिए थे और होमगार्ड की जीवन रक्षक नौका भी शुरू करा दी थी। इसके अलावा पुलिस ने रामघाट क्षेत्र में माईक के जरिये एनाउंसमेंट कर लोगों को सचेत करने की व्यवस्था भी बढ़ा दी थी। इसके बाद भी घटनाएँ नहीं रुक रही थीं। यही कारण रहा कि नगर निगम को अब वहाँ रामघाट क्षेत्र मे सीढिय़ों से कुछ दूर गहरे पानी से पहले लोहे की रैलिंग लगानी पड़ी। अगर समय रहते यह व्यवस्था पहले हो जाती तो इतने लोगों की जान नहीं जाती।

Share:

Next Post

नगर निगम के 54 वार्ड में 56 महिला प्रत्याशी

Sun Jun 19 , 2022
भाजपा और कांग्रेस ने 28-28 महिलाओं को दिया मौका-दिनचर्या बदली, सुबह जल्दी उठकर घर का काम भी करना पड़ रहा है और जनसंपर्क भी उज्जैन। निगम चुनाव में सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। आरक्षण के चलते शहर के 54 वार्डों में 56 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इन महिलाओं में कोई […]