- कांग्रेस पार्टी के दीपावली मिलन समारोह में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए
उज्जैन। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारत जोड़ो यात्रा पर भी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा एवं जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शहर कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, पार्षद, महिला कार्यकर्ता एवं शहर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री भदौरिया ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और समस्त नेता एवं कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा पर सुझाव मांगें इस दौरान समस्त नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक सुर में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर इस यात्रा में उनके साथ आने वाले अन्य यात्रियों का स्वागत एवं अतिथि सत्कार करने का अनुरोध किया। राहुलजी की जनसभा में लाखों की संख्या में इक_ा होकर इस सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी, राज हुजूर सिंह गौर वरिष्ठ नेता कैलाश सोनी, इकबाल भाई, शाकिर हुसैन खलवाला, भरत पोरवाल, चेतन यादव, विक्की यादव, अजीत सिंह ठाकुर, श्रीमती माया त्रिवेदी, श्रीमती गीता यादव, दीपक मेहरा, अरुण रोचवानी, सुनील कछवाय मकसूद अली, सुनील जैन, पार्षद सपना सांखला, अंजू जाटवा, रफीक कुरैशी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पार्षद गब्बर कुवाल, अर्पित दुबे, छोटेलाल मंडलोई, परमानंद मालवीय, मुजीब सुपारी, अजय राठौर, निलेश योगी, आनंद मीणा, श्रवण शर्मा, वरुण शर्मा, पुरुषोत्तम कहार, बंटी फैज मोहम्मद, हेमंत जौहरी, पप्पू बौरासी, सोनिया ठाकुर, वंदना मिमरोट, अनिता राजपूत, शकुंतला मेहर, सतीश मरमट, दीपक मारोठिया, शिव लश्करी, विकास कपूर, भरत पंड्या, पन्ना पहलवान आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। संचालन देवव्रत यादव ने किया। आभार नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने माना। Share:
