बड़ी खबर

भारत-कजाकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे संबंध, 28 दिसंबर को होगा समापन

नई दिल्ली। भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के बीच मेघालय में चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-22’ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा। इसका समापन 28 दिसंबर को होगा। इस दौरान भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को पूर्वी क्षेत्र में भारतीय और कजाकिस्तान सेना के सैनिकों के साथ हेलीबोर्न ऑपरेशन किए।


अभ्यास के छठे संस्करण में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व बिहार रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है, जिसमें एक कमांडर के नेतृत्व में कुल 90 जवान शामिल हैं। वहीं, कजाकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व एक पूरी कंपनी कर रही है। ये अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण है, जो भारत और कजाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।

Share:

Next Post

खबरें कैसे बनाएं, कैसे भिजवाएं, नेताओं को पत्रकारिता सिखाई

Sun Dec 25 , 2022
भाजपा के मीडिया वर्ग के प्रशिक्षण में मंडल स्तर तक के नेताओं को बुलाया…समझाया इंदौर। कल पहली बार भाजपा की मीडिया विंग के प्रशिक्षण वर्ग में मंडल स्तर तक के प्रभारियों को बुलाकर सिखाया गया कि वे खबरें कैसे बनाएं और पार्टी के बारे में किस तरह की जानकारी मीडिया को दें। कई प्रभारियों को […]