विदेश

संयुक्त सैन्याभ्यास में भाग लेने अलेक्जेंड्रिया पहुंची भारतीय सेना, 34 अन्य देश ले रहे हैं हिस्सा

काहिरा। मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 (Joint Military Exercise Bright Star-23) में भाग लेने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना (IAF) की टुकड़ी अलेक्जेंड्रिया पहुंची। इसका उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित हुआ था। यह अभ्यास 13 सितंबर को मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर समाप्त होगा।

मिस्र में भारतीय दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं। अभ्यास में भाग लेने के लिए 29 अगस्त को 550 भारतीय सैन्य कर्मियों की टुकड़ी पहुंच चुकी है। इसका प्रतिनिधित्व 23 जाट बटालियन की एक टुकड़ी कर रही है। उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित किया गया था। यह किसी विदेशी अभ्यास के लिए अब तक की सबसे बड़ी भारतीय सैन्य तैनातियों में से एक है।


संयुक्त सैन्याभ्यास ब्राइट स्टार-23 का नेतृत्व यूएस सेंटकॉम (us centcom) और मिस्र की सेना कर रही हैं। अभ्यास का पहला संस्करण 1980 में मिस्र में आयोजित किया गया था। 1995 के बाद से इसमें अन्य देशों ने भी भागीदारी करनी शुरू की। 2021 में इस सैन्याभ्यास में 21 देशों की सेनाओं ने भाग लिया था।

अभ्यास के तहत नए खतरों से निपटने और वैश्विक शांति (world peace) कायम रखने में देशों के बीच क्षेत्रीय साझेदारी बढ़ाने पर केंद्रित प्रशिक्षण गतिविधियां शामिल होंगी। इसके तहत संयुक्त हथियार फायरिंग (combined arms firing) अभ्यास भी शामिल होगा। इसके अलावा साइबर सुरक्षा पर एक पैनल चर्चा आयोजित करने की भी योजना है।

Share:

Next Post

SIA ने तीन दशक से फरार दो और आतंकी किए गिरफ्तार

Sun Sep 3 , 2023
जम्मू (Jammu)। तीन दशक से फरार दो और आतंकियों को एसआईए (SIA) ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग (weapons training) ली थी। नब्बे के दशक में डोडा में आतंकवाद (terrorism in doda) में दोनों की सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले तीन दिन में डोडा में 10 भगोड़े आतंकियों को गिरफ्तार […]