
नई दिल्ली: भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (India’s space agency ISRO) का लोहा अब दुनिया मान रही है. पहले मंगल मिशन (mars mission) जो पहली ही बार में सक्सेसफुल हुआ. फिर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन जो दुनिया में पहली बार चाँद के दक्षिणी ध्रुव (south pole of the moon) पर पहुंचने वाला स्पेस मिशन बना. और अब सबकी नजर भारत के गगनयान मिशन पर टिकी है.
इसरो के इन सभी मिशन ने भारत के लिए एक नया इकोनॉमिक सेक्टर (economic sector) खोला है, वो है स्पेस इकोनॉमी का. इसका साइज करीब 44 अरब डॉलर का है, और इसरो के मिशनों की सफलता इसमें भारत की दावेदारी को मजबूत बनाता है. इसरो की कमर्शियल विंग एंट्रिक्स (Commercial Wing Antrix) पहले से या काम करती है.
दुनिया के कई देशों के लिए इसरो सैटेलाइट लांच का करता है. इसकी वजह भारत से सैटेलाइट लांच करवाने में उन्हें कम लागत आती है. भारत के नाम एक साथ 104 सैटेलाइट लांच करने का भी रिकॉर्ड है, जिसे इसरो ने अंजाम दिया. इतना ही नहीं इसरो ने एक ही रॉकेट की मदद से उन सैटेलाइट्स को उनकी अलग अलग ऑर्बिट में प्लेस किया. ऐसे में वर्ल्ड स्पेस इकोनॉमी में इसरो का सिक्का चलता रहे, इसके लिए दुनिया की नजर उसके इन 5 मिशनों पर टिकी है…
इसरो के आगामी मिशन
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved