img-fluid

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, एक दिन में दो गोल्ड समेत सात मेडल जीतकर पदक तालिका में 30 पदक हुए

September 27, 2026

नई दिल्ली ।एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian players)का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 26 सितंबर का दिन भारत के लिए खास रहा, जब देश ने अलग-अलग स्पर्धाओं में कुल सात पदक (Medals) अपने नाम किए। इनमें दो गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ भारत की कुल पदक संख्या बढ़कर 30 हो गई। शनिवार का सबसे खास आकर्षण कबड्डी (Kabaddi) रहा, जहां भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और ईरान ने भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। हालांकि निर्णायक समय में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर नियंत्रण बनाया और खिताब अपने नाम कर लिया।

महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को 37-34 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने अपना खिताब बरकरार रखा। महिला टीम का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट में भारत के लिए चौथा गोल्ड मेडल लेकर आया। दोनों कबड्डी टीमों की जीत ने भारत के पदक अभियान को मजबूती दी।

एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका में एक और रजत जोड़ा। एशियन गेम्स में इससे पहले भी वह भारत के लिए पदक जीत चुके हैं।

पुरुषों की मैराथन में सावन बारवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने इस दौरान नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल मिला। तिलोत्तमा सेन, विदर्सा के. विनोद और आशी चौकसी की टीम ने कुल 1,763 अंक हासिल किए। गोल्ड जीतने वाली चीनी टीम ने 1,773 अंक बनाए और अपने ही खेल रिकॉर्ड की बराबरी की।

व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में तिलोत्तमा सेन और विदार्सा पदक हासिल करने के करीब पहुंचीं, लेकिन वे पोडियम पर जगह नहीं बना सकीं।

400 मीटर दौड़ में प्राची चौधरी ने 53.21 सेकंड का समय निकालकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह फाइनल में छठे सबसे तेज पर्सनल बेस्ट के साथ पहुंची थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी रणनीति के मुताबिक दौड़ पूरी की और बेहतर रैंक वाली प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पदक हासिल किया।

स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार को हांगकांग चीन की ली का यी और तांग मिंग होंग की जोड़ी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के स्कोर 10-11, 11-2 और 10-11 रहे। सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।


  • हॉकी में भी भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में अभिषेक ने शुरुआती दौर में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

    Share:

  • एयर फ्रेशनर और खुशबूदार क्लीनर से सावधान ओजोन के संपर्क में बन रहे नैनोपार्टिकल फेफड़ों तक पहुंचने का खतरा

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली । घर को साफ सुथरा और खुशबूदार (Clean and fragrant)रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू सफाई उत्पाद और(Air fresheners) एयर फ्रेशनर्स अब स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। (Switzerland’s EPFL University and the United States)स्विट्जरलैंड की ईपीएफएल यूनिवर्सिटी और अमेरिका की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से जुड़े शोध में ऐसे उत्पादों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved