भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

इंडिगो की दिल्ली से भोपाल आने वाली उड़ान अचानक रद्द, यात्री हुए परेशान

भोपाल। इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से भोपाल आने वाली उड़ान मंगलवार सुबह अचानक निरस्त कर दी गई। यह उड़ान सुबह 9:35 बजे भोपाल पहुंचती है तथा सुबह 10:05 बजे वापस दिल्ली रवाना होती है। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
मंगलवार सुबह जब भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दिल्ली से आने वाली उड़ान तकनीकी कारणों से भोपाल नहीं आई है। अमूमन सुबह की उड़ान पहले दिल्ली से आती है तथा बाद में उसी विमान को वापस दिल्ली रवाना किया जाता है। भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कहा गया कि वह दो घंटे इंतजार करें। जो यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे थे, उन्हें सूचना देकर कहा गया कि वह घर से रवाना नहीं हों। यात्रियों को जानकारी दी गई है कि दिल्ली जाने वाली उड़ान दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। इंडिगो के स्थानीय कार्यालय के अनुसार यात्रियों को उड़ान देर से जाने की सूचना दी जा चुकी है। तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हो रही है।
इससे पहले सोमवार को भी इंडिगो की मुंबई उड़ान को विमान के कांच में दरार आने के कारण देरी से रवाना हुई थी। खराबी तत्काल ठीक नहीं हो पाई थी,  इस कारण यात्रियों को करीब साढे तीन घंटे इंतजार करने के बाद वैकल्पिक उड़ान से रवाना होना पड़ा था। खराब हुआ विमान अभी तक राजा भोज एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। इंजीनियरों ने इसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सुधार नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इसमें लगने वाला एक उपकरण आज दिल्ली या मुंबई से भोपाल आएगा। उसकी फिटिंग होने के बाद इसे दिल्ली रवाना किया जा सकता है।
Share:

Next Post

बिना स्टीयरिंग व्हील की गाड़ी जो किसी भी दिशा से चल सकेगी

Tue Dec 15 , 2020
Zoox Inc जो कि Amazon.com Inc. के स्वामित्व वाली एक Self Driving स्टार्ट अप है, उसने बिना किसी स्टीयरिंग व्हील के पूरी तरह से automatic चलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल का अनावरण किया है उसकी खासियत यह है कि एक बार फुल चार्ज होने पर पुरे दिन और रात चल सकती है। ये एक ऐसा वाहन […]