इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में बिगड़ा इंडिगो का विमान रायपुर उड़ान हुई पौने छह घंटे लेट

15 अन्य उड़ानें दो से चार घंटे लेट
इंदौर।  इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर कल यात्रियों (Passengers) को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 से ज्यादा उड़ानें दो से पांच घंटे तक लेट रही। इसमें सबसे ज्यादा लेट इंदौर (Indore) से रायपुर (Raipur) जाने वाली इंडिगो की उड़ान रही। इंडिगो (Indigo) फ्लाइट (6ई-813) गोवा से शाम 4.30 बजे इंदौर आकर 5 बजे रायपुर जाती है, लेकिन कल यह फ्लाइट गोवा से पौने तीन घंटे देरी से शाम 7.12 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद इसे रायपुर जाना था, लेकिन बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते फ्लाइट पौने छह घंटे देरी से रात 10.42 बजे रवाना हुई।


इसके अलावा एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 9.05 बजे आकर 9.40 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान दो घंटे लेट रही। इंडिगो की दिल्ली से सुबह 10.35 बजे आकर 10.55 बजे वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट साढ़े चार घंटे लेट रही। एलायंस एयर की दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे आकर 1.55 बजे ग्वालियर जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। इंडिगो की दोपहर 12.30 बजे गोवा जाने वाली फ्लाइट भी सवा तीन घंटे देरी से रवाना हुई। एयर इंडिया की दिल्ली से शाम 4.05 बजे इंदौर आकर 4.40 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान सवा घंटा लेट रही। एलायंस एयर की ग्वालियर से 5.20 बजे आकर 5.45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह इंडिगो की शाम 6.35 बजे हैदराबाद जाने वाली उड़ान, 8.40 बजे बैंगलुरु जाने वाली उड़ान और नागपुर से 9.20 बजे आकर 9.45 बजे जयपुर जाने वाली उड़ान एक-एक घंटा लेट रही।

Share:

Next Post

80 मीटर चौड़ा बनेगा पश्चिमी रिंग रोड, 39 गांवों की 1600 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

Fri Nov 24 , 2023
परिवहन मंत्रालय ने 140 में से अभी 64 किलोमीटर को ही दी है मंजूरी, भविष्य में 10 लेन तक हो जाएगा विस्तार, रजिस्ट्रियों पर भी लगाएंगे रोक 600 करोड़ का बंटेगा मुआवजा भी इंदौर (Indore)। अग्निबाण ने ही सबसे पहले पश्चिमी रिंग रोड, यानि नए बायपास की खबर प्रकाशित की थी। 3 विकल्प तैयार कर […]