संत नगर। उपनगर में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व, इंदिरा गांधी की जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नानक चंदनानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन में 175 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व कर तथा पाकिस्तान से युद्ध के समय उसके दो टुकड़े करके पुरे विश्व को अपनी ताकत का अहसास कराया। यहां पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश में पंचवर्षीय योजनाएं चलाई साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया यहां पर पूर्व पार्षद अशोक मारण ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को शक्तिशाली बनाने के साथ ही देश को विकसित देश बनाया । इस अवसर पर घनश्याम लालवानी राज मनवानी मोहनलाल चदनानी जगदीश सांवले महेश गुरबानी प्रकाश विधानी आत्माराम सूर्यवंशी सोनी सतानी राजेश लोहट रमेश जोशी राधेश्याम ठाकुर मूलचंद यादव चन्दु पंवार रमेश सूर्यवंशी कमल सिंह रमेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Share:Related Articles
कमलनाथ से मुलाकात करने पहुंचे मिर्ची बाबा, उपचुनाव को लेकर की चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथा समर्थक साधु संत भी मोर्चा संभाल लिए हैं। कांग्रेस के समर्थन में लोकतंत्र बचाओं यात्रा निकाल रहे मिर्ची बाबा ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के […]
डेढ़ सौ इंदौरी पत्रकारों ने किए महाकाल के दर्शन, बाबा को भेंट की गई स्मारिका
क्वांर और कार्तिक के महीनों में महाकाल की नगरी उज्जैन की छटा बेहद निराली हो जाती है। नो दिन के शारदीय नवरात्र में जैसे पूरी अवंतिका भक्ति की शक्ति में लीन दिखाई देती है। वहीं दशहरे के बाद कार्तिक महीने का आगाज़ रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली और गोवर्धन पूजा को अपने भीतर समो […]
लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद
– विभागों के बंटवारे पर दिग्विजयसिंह ने कसा तंज भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में हो रही लेटलतीफी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजयसिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लूट के बंटवारे को लेकर दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई जा रही है। वर्कआउट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और […]