
हेलमेट की कार्रवाई आधे से भी कम, नो पार्किंग और नंबर प्लेट वालों पर मई में रही सख्ती
इंदौर, नासेरा मंसूरी। इंदौर (Indore) यातायात पुलिस (Traffic Police) साल के शुरुआती 5 महीनों (5 months.) में ही नियम तोडऩे वालों से समन शुल्क वसूली का आंकड़ा 7 करोड़ रुपए (₹7 crore) के पार कर चुकी है। हालांकि बीते चार महीनों की तुलना में मई में हेलमेट की कार्रवाई के मामले में बैकफुट पर आई यातायात पुलिस हेलमेट के चालान में जरूर पिछड़ गई। मई में यातायात पुलिस ने केवल 12738 चालान ही बनाए।
वन-वे और रॉन्ग पार्क में रहे आगे
मई में यातायात पुलिस ने हेलमेट के 12 हजार 738, रॉन्ग पार्क के 5 हजार 297, नंबर प्लेट के 3092, संकेत उल्लंघन के 2244, वन-वे के 1500 और मोबाइल के 1431 सबसे ज्यादा चालान बनाए। इसके साथ ही कई अन्य धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई। वहीं इन पांच महीनों में अब तक 1 लाख 52 हजार 175 चालान केवल बिना हेलमेट के बनाए गए।
अधिकारियों का कहना है कि नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार नियम तोडऩे वालों के लाइसेंस भी निलंबन के लिए भेजे।
एक नजर आंकड़ों पर
वर्ष समन शुल्क
2023 70838400
2024 55710000
2025 82888000
2026 72205200 (मई तक)
एक नजर यहां भी
माह चालान समन शुल्क
जनवरी 41752 15087800
फरवरी 40676 13764900
मार्च 43921 14858750
अप्रैल 47276 17190250
मई 30928 11303500
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved