img-fluid

तेजी से घटाना चाहते हैं वजन तो इस तरह करें पपीता का सेवन

July 09, 2026

नई दिल्‍ली। वजन कम (lose weight) करना और फिट रहना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अक्सर लोग चर्बी हटाने या वजन घटाने के लिए घर पर व्यायाम करते हैं। साथ ही डाइट प्लान भी बनाते हैं ताकि उनके शरीर में कैलोरी और वसा कम से कम पहुंच सके। अगर आप भी वजन कम करने के लिए डाइट प्लान तलाश रहे हैं तो अपनी डाइट में पपीता को शामिल कर सकते हैं। पपीता(Papaya) में विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पपीते का सेवन किस तरह करना चाहिए।

वजन घटाने में कैसे कारगर है पपीता?
यह फल फाइबर (fiber) में उच्च और कैलोरी में कम है यही कारण है कि यह वजन पर नजर रखने वालों के लिए एकदम सही है। वहीं पपीते में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं पपीते के बीज किडनी (kidney) से विषाक्त पदार्थों को खत्म करके किडनी का इलाज कर सकते हैं। ऐसे में आप इस तरह अपनी डाइट में पपीते को शामिल कर सकते हैं।

सुबह का नाश्ता-
पपीता डाइट प्लान शुरू करने के लिए एक गिलास दूध या दलिया खाएं। इसके 30 मिनट बाद पपीते का सेवन करें।


  • दोपहर का भोजन-
    दोपहर के खाना खाने के साथ आप पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। खाने में आप दाल, रोटी, सब्जी और चावल को शामिल कर सकते हैं।

    स्नैक्स टाइम-
    स्नैक्स में आप पपीते के कुछ क्यूब्स को शामिल कर सकते हैं। ये सभी तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं।

    रात का खाना-
    रात में डिनर के समय आप अपनी पसंद की सब्जी के साथ एक स्वादिष्ट सूप बनाएं और ताजे पपीते के साथ इसका आनंद लें। वहीं इसके अलावा आप हरी सब्जी और रोटी के साथ कटा हा पपीता शामिल कर सकते हैं।

    नोट – उपरोक्त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं इन्हें किसी प्रोफेशनल डॉक्टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

  • डायबिटीज मरीज डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, ब्‍लड शुगर नियंत्रित करने में मिलेगी मदद

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्‍ली। डायबिटीज (diabetes) यानी शुगर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। समय से इस समस्या का उपचार न करने या नजरअंदाज करने से किडनी, हार्ट और आंख आदि से जुड़ी दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि डायबिटीज से राहत पाने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved