
दम्पति ने किया विरोध तो उन्हें भी पेंचकस से मारा
इंदौर। बैंक अधिकारी (Bank officer) और उनकी पत्नी (Wife) की टैक्सी (Taxi) को पेंचकस की नोंक पर हाईजैक (Hijacked) कर अपहरण करने और हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि उसकी टैक्सी को एक बस ने टक्कर मार दी थी। उसने पहले एक बाइक से उसका पीछा किया, लेकिन बाइक सवार ने आगे जाने से मना कर दिया तो उसी समय सिग्नल पर उसको परिचित टैक्सी चालक सुमित दिखाई दिया। उसने उसे रोका और बस का पीछा करने को कहा। उसने मना किया तो उसने पेंचकस की नोंक पर उसको गाड़ी से बाहर निकाल दिया और टैक्सी को हाईजैक कर लिया। टैक्सी में बैठे बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को लगा कि उनका अपहरण हो गया है तो उन्होंने विरोध किया। इस पर उसने उन पर भी पेंचकस से हमला कर दिया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों टैक्सी भी बरामद कर लीं। अपहरण करने वाला टैक्सी ड्राइवर भी घायल हो गया।
अपने साथी सुमित से टैक्सी छीनने वाला अनिल गाड़ी को हातोद तक ले गया, जबकि झूमाझटकी में गाड़ी बुड़ानिया में बिजली के खंभे से टकरा गई और शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसका नाम अमन पाल है। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि अमन ने पूछताछ में बताया कि उसकी कार टैक्सी को एक बस ने टक्कर मार दी थी। उसका पीछा करने के लिए अपने परिचित टैक्सी चालक सुमित से मदद मांगी और जब उसने पीछा करने से इनकार कर दिया तो उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर बस का पीछा करने लगा। इस दौरान टैक्सी में बैठे दंपति को लगा कि उनका अपहरण हो गया है तो उन्होंने भी अमन को रोकने के लिए उस पर हमला कर दिया। इस झूमाझटकी में अमन भी घायल हो गया और बैंक अधिकारी अनिल शुक्ला भी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक उसका आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। पुलिस ने टैक्सी बरामद कर ली है।
अपहरण करने वाला टैक्सी ड्राइवर मानसिक रोगी भी
पुलिस ने बताया कि टैक्सी में अपहरण करने वाला अमन पाल मानसिक रोगी है। उसका मानसिक चिकित्सालय में पहले से उपचार भी चल रहा है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। बताते हैं कि कल वह नशे में भी था।
एयरपोर्ट से चलने वाले टैक्सी चालकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
डीसीपी लालचंदानी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस अब एयरपोर्ट से चलने वाले टैक्सी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाएगी, ताकि फिर कोई ऐसी घटना न हो। रेलवे के तत्कालीन एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने रेलवे स्टेशन से चलने वाले सभी रिक्शा चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाया था और भरोसे की सवारी शुरू की है, जिसमें हर रिक्शा पर क्यूआर कोड लगा है, जिसमें चालक और गाड़ी की पूरी जानकारी है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था हो सके।
दोनों टैक्सियां बरामद, दुर्घटना में आरोपी भी हुआ घायल
डीसीपी ने बताया कि घटना के दौरान खंभे में कार घुसने के कारण आरोपी अमन भी घायल हो गया। उसका भी उपचार करवाया जा रहा है। अभी तक उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने लूटी हुई टैक्सी और आरोपी की टैक्सी जब्त कर ली हैं। इस मामले में लूट औैर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी बातचीत की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved