
इंदौर। जेल रोड स्थित राम मंदिर परिसर के पास डीपी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट और भीषण गर्मी के कारण डीपी में अचानक आग भड़क उठी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।
मौके पर मौजूद कुशवाहा समाज के लोगों एवं स्थानीय रहवासियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई। रहवासियों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में लगी डीपी से हमेशा खतरा बना रहता है, इसलिए इसे जल्द दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved