
लापरवाह कंसल्टेंट और अफसरों पर भी कार्रवाई करने को कहा
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा एलआईजी लिंक रोड (LIG Link Road) के लिए मालवीय नगर (Malviya Nagar ) में सडक़ निर्माण कार्य कराया जा रहा है और सडक़ निर्माण में कार्य देरी पर कल निरीक्षण करने पहुंचे निगमाुयक्त (Commissioner) भडक़ गए। उन्होंने संबंधित कंपनी पर पैनल्टी लगाने के साथ-साथ लापरवाह कंसल्टेंट और अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा एलआईजी लिंक रोड की कई बाधाएं हटाने के बाद अब वहां सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराया गया थे। सबसे ज्यादा मालवीय नगर गली नंबर 2 में तोडफ़ोड़ हुई थी और बड़ी संख्या में मकान, दुकान के हिस्से तोडऩे के बाद नगर निगम ने वहां सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराया था। अभी भी वहां कई हिस्सों में लाइनें बिछाने के ही काम चल रहे हैं। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और कई अन्य अधिकारियों के साथ मालवीय नगर में चल रहे सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां कई हिस्सों में धीमी गति से काम चलता पाया गया। इस पर कमिश्नर ने अफसरों को फटकार लगाई और वहां निर्माण कार्य कर रहे हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ पैनल्टी लगाने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि काफी समय से धीमी गति से काम चल रहा है और उन्होंने कंसल्टेंट को भी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में देरी पर उन्होंने कंसल्टेंट के साथ-साथ लापरवाही अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि सडक़ निर्माण के दौरान वे पूरे समय इसकी मानिटरिंग करें, ताकि सडक़ निर्माण कार्य घटिया ना हो और समय सीमा में सडक़ निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। इसके साथ ही वे सांवेर रोड पर भी अलग-अलग हिस्सों में बन रही सडक़ों का निरीक्षण करने पहुंचे।