इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

INDORE : कांग्रेस अब निगम के खिलाफ तेज करेगी हमले

  • निगम की खामियों को आम जनता के बीच लेकर जाएगी, सोशल मीडिया का भी उपयोग किया जाएगा

इन्दौर। नगर निगम चुनाव के चलते कांग्रेस (Congress) अब नगर निगम के खिलाफ हमले तेज करेगी। निगम की खामियों को आम जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए कांग्रेस आईटी सेल की भी मदद लेगी।  



शहर कांग्रेस कमेटी ने निगम चुनाव लडऩे वाले दावेदारों को एक परिपत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि निगम का चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाता है और वार्डों में आम जनता की जो समस्याएं हैं, उनका निराकरण करके ही मतदाताओं का दिल जीता जा सकता है। पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से इंदौर नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। लोगों से कई तरह के टैक्स वसूलने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। वार्डों में पीने के पानी से लेकर जनसहयोग से बनी सीमेंट की सडक़ों की हालत भी खराब हो चुकी है। छोटी-मोटी समस्याओं के लिए आम आदमी को निगम के झोनल कार्यालयों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर घंटों समय खराब करना पड़ता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल द्वारा जारी किए गए परिपत्र में दावेदारों को कहा है कि अपने-अपने वार्डों में आम जनता से जुड़ी वे समस्याएं, जो निगम के माध्यम से हल होती हैं, उजागर करें। इसमें सोशल मीडिया का उपयोग कर निगम के खिलाफ पोस्ट के रूप में हमलें करें और जनता को बताएं कि टैक्स भरने के बावजूद निगम उनकी समस्या हल करने में नाकाम सिद्ध हो रहा है। सोशल मीडिया पर सहयोग के लिए कांग्रेस के दावेदार कांग्रेस की आईटी सेल के पदाधिकारियों से भी सहयोग ले सकते हैं। आईटी सेल के तमाम पदाधिकारियों के मोबाइल और व्हाट्सऐप नंबर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

China-Pak से तनाव के बीच भारत खरीद रहा 22,000 करोड़ रु के 30 सशस्त्र ड्रोन

Thu Mar 11 , 2021
नई दिल्ली। चीन (China) से तनाव के बीच भारत (India) ने अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तीन अरब डॉलर लगभग 22,000 करोड़ रुपये के 30 सशस्त्र (आर्म्ड) ड्रोन (Drone) खरीदने के लिए अमेरिका (America) के साथ एक बड़े रक्षा सौदे की योजना बनाई है. सूत्रों ने बताया कि इस योजना के अनुसार भारत […]