इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

INDORE : छीपा बाखल में दो खतरनाक मकान ढहाने पहुंची निगम की टीम

इंदौर। नगर निगम (Muncipal Corporation )की टीम (Team) खतरनाक मकानों (Dangerous Houses) को ढहाने (Demolition) की कार्रवाई लगातार कर रही है और आज छीपा बाखल क्षेत्र में दो खतरनाक मकानों को ढहाने के लिए निगम की टीम (team) पुलिस (Police) बल के साथ पहुंची।
खतरनाक मकानों (Dangerous Houses) को ढहाने की मुहिम शुरू की गई है और इसके तहत अब तक सिलावटपुरा, लोहारपट्टी और कई अन्य स्थानों पर खतरनाक मकानों के हिस्से तोड़े गए हैं। आज निगम (Muncipal) का रिमूवल अमला अधिकारियों के साथ छीपा बाखल और गोराकुंड क्षेत्र में दो खतरनाक मकानों को ढहाने पहुंचे। निगम अधिकारियों के मुताबिक दोनों मकान काफी जर्जर हालत में है और उन्हें पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। आज सुबह निगम का रिमूवल अमला पुलिस बल लेकर पहुंचा अधिकारियों के मुताबिक इनमें से एक पूरा मकान खाली है और वहां सबसे पहले कार्रवाई शुरू की गई है। कईबार खतरनाक मकान को तोडऩे के दौरान लोगो के विरोध के चलते हंगामा होता है। इसीलिए पुलिस बल लेकर निगम की टीम वहां कार्रवाई करने पहुंची थी। आसपास के मकानों से भी लोगों को हटाकर खतरनाक मकानों के हिस्से हटाए जाएंगे। पिछले दिनों पुरानी मंडी नंदलालपुरा क्षेत्र में खतरनाक मकान को ढहाने के दौरान लोगों ने निगम की टीम को घेर लिया था और काफी हंगामा हुआ था। इसी के चलते हर बार रिमूवल कार्रवाई के दौरान पुलिस बल लेकर निगम की टीम कार्रवाई करने जा रही है।


Share:

Next Post

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 546 लोगों ने गंवाई जान

Sat Jul 24 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। किसी दिन मामले घट जाते हैं तो किसी भी अचानक नए केस सामने आ जाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 39 हजार 97 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 546 लोगों ने […]