
किसानों के हाथों में हथियार देखकर अपहर्ता भाग खड़े हुए… बाद में शराब पिलाकर किसान को छोड़ा
इंदौर। जिले के ग्रामीण इलाके (Rural areas) में एक किसान (farmer) का रात को अपहरण (kidnapped) हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने वाट्सऐप कॉलिंग (WhatsApp calling) के माध्मय से फिरौती की रकम भी मांगी, जिसे देने के लिए आधे गांव के लोग मौके पर जा पहुंचे। अपहर्ताओं ने उनके हाथ में हथियार देखे तो वे फिरौती की रकम नहीं लेने आए और उस वक्त तो किसान को लेकर भाग गए, लेकिन सुबह हाथ पैर बांधकर उसे एक गांव के पास पटक गए। बताया जाता है कि किसान की जमीन हाईवे में गई थी, जिसके चलते उसके शासन ने मुआवजा दिया था। इस कारण किसान का अपहरण किया गया।
पंथ बड़ोदिया गांव का रहने वाला 38 साल का हुकुमसिंह पिता पोपसिंह सोलंकी कल रात करीब 9 बजे खेत पर जाने का बोलकर घर से निकला। कुछ देर बात वाट्सऐप कॉल पर उसके परिजन और अन्य ग्रामीणों के पास कुछ लोगों ने उसे अगवा कर फिरौती की रकम 20 लाख मांगी। आनन-फानन में हुकुम के परिजन ने पुलिस को सूचना दी। बाद में परिजन और गांव वालों ने फिरौती की रकम की व्यवस्था की। इस बीच अपहरणकर्ता पल-पल पर हुकुम के गांव वालों सहित परिजन के वाट्सऐप कॉल से संपर्क में थे। वे हुकुम की तस्वीरे भी भेज रहे थे। अपहरणकर्ता के बताए स्थान नौगांवा गांव के पास सभी फिरौती की रकम देने पहुंचे। कुछ पुलिसवाले भ ी उनके साथ थे। कुछ ग्रामीणों के हाथ में हथियार थे। यह देख अपहरणकर्ताओं ने फिर कॉल किया और धमकाया कि यह तुमने गलत किया, हथियारों और पुलिस को लेकर क्यों आए हो। अपहरणकर्ता हुकुम को कार में लेकर भाग गए। रातभर अपहरणकर्ताओं के फोन का हुकम के परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन फोन नहीं आया और आज सुबह पलासिया गांव के पास हुकुम को हाथ-पैर बांधकर पटक गए। बाद में उसे गांव वाले घर लेकर पहुंचे। हुकुम काफी नशे में था। अपहरणकर्ताओं ने उसे खूब शराब पिलाई और होश में ही नहीं आने दिया। अब वह थोड़ा होश में आया है, उसका कहना है कि अपहरणकर्ताओं की संख्या 8 से अधिक थी।
40 एकड़ का कास्तकार, 9 एकड़ हाईवे में गई जमीन
हुकुम पंथ बड़ोदिया का बड़ा कास्तकार है। उसके पास 40 एकड़ जमीन है। बीते दिनों हाईवे निकलने से 9 एकड़ जमीन रोड में गई है। जिसकी मुआवजा राशि उसे मिली है। किसी ने अपहरणकर्ताओं को रकम को लेकर मुखबिरी की होगी। यह भी शंका है कि अपहरणकर्ताओं में कुछ परिचित हो सकते है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved