img-fluid

इंदौर: पत्नी से विवाद के बाद पति बना हैवान, मारपीट कर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

June 04, 2026

इंदौर। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पेल चौकी अंतर्गत ग्राम उज्जैनी में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक चौकीदार ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह मामला ग्राम उज्जैनी स्थित आनंदराज फार्म के पास का है, जहां आसिफ रंगरेज के फार्म पर चौकीदारी करने वाला राहुल बर्मन अपनी पत्नी सुमन के साथ रहता था।


  • पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी सुमन के साथ गंभीर मारपीट की। मारपीट इतनी बर्बर थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कम्पेल चौकी और खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उमाकांत चौधरी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल बर्मन उम्र 32 वर्ष मूल रूप से उमरिया जिले के बीरसिंहपुर गांव का निवासी है और फार्म पर चौकीदारी का कार्य करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • नीट अभ्यर्थी की मौत पर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं से विश्वासघात कर रही है सरकार

    Thu Jun 4 , 2026
    डेस्क। टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने एक नीट अभ्यर्थी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि देश ने एक ऐसे युवा जीवन को खो दिया है, जिसके भीतर सपनों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved