
इंदौर। अभी स्कूल-कॉलेजों (Schools and colleges), मैस और कैंटीन (Mess and Canteen), यानी रसोईघरों की रोजाना (Government) शासन द्वारा जांच की जा रही है। इसी कड़ी में कल कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर बिचौली मर्दाना रोड स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल (Agarwal Public School) के होस्टल मैस की जांच की गई, जहां कई तरह की अनियमितताएं पाए जाने पर मैस को तत्काल प्रभाव से खाद्य गतिविधियों के मामले में बंद करवाया गया।
इसके अलावा योजना 78 स्थित विबग्योर स्कूल और यहीं स्थित सिका स्कूल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालय प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, वैध खाद्य लाइसेंस/पंजीयन प्राप्त करने, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस जांच कराने, भोजन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की नियमित रूप से एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच कराने, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का सतत पालन करने के निर्देश दिए गए। संग्रहित सभी 22 खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved