इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर: रहवासी इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों ने कैमरे में किया कैद, वन विभाग को दी सूचना

इंदौर। शहर के गांधी नगर (Gandhi Nagar) में आज सुबह फिर एक बार तेंदुआ (panther) देखने को मिला है। इसका एक वीडियो रहवासियों ने कैमरे में कैद किया और वन विभाग को लाइव लोकेशन सहित वीडियो भेजा है। इससे पहले इंदौर के ही नैनोद (सुपर कॉरिडोर के पास) में बुधवार देर शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच तेंदुए और उसका शावक ग्रामीणों को नजदीक की कॉलोनियों में घूमते दिखा था। समर्थ ग्रीन के रहवासियों के मुताबिक प्रेमराज मैरिज गार्डन के पास फिर से तेंदुए के शावक को देख गया था। इसके बाद ब्रह्मा सिटी में तेंदुए (panther) का भी मूवमेंट मिला था। इसके पहले मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला भी किया। साथ ही एक तेंदुए और एक शावक को अलग-अलग घूमते हुए भी समर्थ ग्रीन कॉलोनी में देखा गया था।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

नैनोद के पूर्व सरपंच लाखन मकवाना ने बताया कि मंगलवार देर रात समर्थ ग्रीन कॉलोनी के पास खेत में बछड़ा घायल हालत मिला था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। दावा किया जा रहा था कि बछड़े पर तेंदुए ने ही हमला किया था। घटना के समय देर रात होने से कुत्तों के भौंकने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह वन विभाग को सूचना दी गई थी। वन विभाग की टीम ने कहा था कि टीम लगातार तेंदुए की खोज में जुटी है। कॉलोनी में भी स्टाफ तैनात है। लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

यहां तेंदुए का मूवमेंट लगभग 10 दिन से हो रहा है। सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस-इन्फोसिस कैम्पस के नजदीक नैनोद गांव की समर्थ ग्रीन कॉलोनी में दिखा है। सोमवार देर रात भी तेंदुए का मूवमेंट इंदौर में सुपर कॉरिडोर पर हुआ था। मंगलवार सुबह उसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। पंजों के निशान मिले तो सुबह रहवासियों ने वन विभाग को खबर की। इसके बाद 10 लोगों की रेस्क्यू टीम ने कॉलोनी के 5 किमी के दायरे में सर्चिंग की, लेकिन कहीं नहीं मिला।

तेंदुए की तलाश के लिए विभाग ने ड्रोन, नाइट विजन कैमरे लगा रखे हैं। कैंपस में पिंजरा भी लगा रखा है, लेकिन इनमें से किसी में न दिखाई दिया और न ही कैद हुआ। रेस्क्यू प्रभारी रेंजर योगेश यादव के मुताबिक कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में जो फुटेज मिले हैं उसके आधार पर सुबह से सर्चिंग की जा रही है। चूंकि कॉलोनी में सीमेंट की सड़क बनी हुई है, हवा भी तेज चल रही है इस कारण आज उसके पंजों के निशान नहीं मिले। इससे अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि वह किस दिशा में गया है।

Share:

Next Post

असम में राहुल गांधी पर हिंसा भड़काने के आरोप, सीएम बोले-लोकसभा चुनाव के बा‍द अरेस्‍ट करेंगे

Thu Jan 25 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma)ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)के बाद गिरफ्तार (Arrested)किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम अभी ऐसा करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण किया जाएगा। सरमा ने शिवसागर जिले के नजीरा में […]