img-fluid

इंदौर: लव जिहाद का मामला, अलीराजपुर की थी युवती

October 14, 2026

लापता युवती को ले जाते मुस्लिम युवक को विमान में चढ़ने से पहले उतारा

इंदौर, विकाससिंह राठौर।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) पर सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब लव जिहाद से जुड़ी शिकायत के आधार पर मुंबई (Mumbai) जा रहे एक युवती (Young woman) और दो युवकों (Two young men) को विमान में सवार होने से ठीक पहले हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि आलीराजपुर (Alirajpur) जिले के जोबट थाने से लापता युवती को एक मुस्लिम युवक और उसका साथी इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई ले जा रहे थे।


  • इंडिगो की फ्लाइट रात 10:30 बजे इंदौर से मुंबई रवाना होती है। उड़ान के कुछ देर पहले एयरपोर्ट पर सूचना मिली कि जोबट थाने में दर्ज शिकायत से जुड़े मामले में हिमानी राठौर नाम की युवती दो युवकों के साथ मुंबई जा रही है। इसके बाद टर्मिनल मैनेजर कार्यालय के कर्मचारियों और सीआईएसएफ ने यात्रियों की जांच शुरू की। उस समय विमान में यात्रियों की बोर्डिंग चल रही थी। हिमानी के साथ रेहान और सावन नाम के दो युवक भी विमान में सवार होने के लिए एयरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। इसी बीच सीआईएसएफ की टीम तेजी से मौके पर पहुंची और तीनों को एयरोब्रिज से वापस बाहर लेकर आई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों सौंप दिए गए। तीनों ने तीन दिन पहले ही टिकट बुक करवा लिए थे।

    साथ में पढ़ते थे दोनों
    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेहान के पिता जियाउद्दीन मकरानी क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं हिमानी पिता मुकेश राठौर जोबट की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों वर्ष 2021 से पहले साथ में पढ़ते थे। कल दोपहर हिमानी अपने घर के पीछे के दरवाजे से निकल गई थी। इसके बाद से हंगामा हुआ और थाने में शिकायत की गई।
    जोबट में था तनाव
    बताया जा रहा है कि आलीराजपुर जिले के जोबट थाने में कल दिन में हिमानी के लापता होने और कथित लव जिहाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले को लेकर जोबट में तनाव की स्थिति बनने की भी जानकारी सामने आई है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि युवती को इंदौर से मुंबई ले जाया जा रहा है और वहां उसकी शादी कराने की तैयारी है।

    Share:

  • इंदौर: चार परिवार माता दर्शन करने गए, दो घरों में चोरी, पूरी गली के दरवाजों की कुंडिया की बंद

    Wed Oct 14 , 2026
    सुबह तीन बजे गुरुशंकर नगर में वारदात इंदौर। गुरुशंकर नगर में दो घरों में रात को लाखों रुपयों की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले चार परिवार एक साथ माताजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए देवास गए थे। लौटे तो चोरी की घटना का पता चला। चोर पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved