img-fluid

इन्दौर: IPL में लाखों का दांव लगाने वाला जिंदगी से हारा, मौत को गले लगाया

June 08, 2026

सुसाइड नोट में लिखा आत्महत्या का कारण

इन्दौर। एक युवक (Man) ने आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें आईपीएल (IPL) मैच में पैसे हारने (Losing money) के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी।



  • सराफा पुलिस ने बताया कि नालिया बाखल में रहने वाले 26 साल के अमन पिता दिलीप मकवाना ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अमन की छोटी बहन घर पर ही थी। अमन ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें मां और दोनों बहनों से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि उसने आईपीएल के सीजन में क्रिकेट का सट्टा खेला था, जिसमें वह चार लाख रुपए हार गया था। इसके चलते वह आत्महत्या करने जा रहा है। अमन निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। परिवार में मां और दो बहनें हैं। अमन की एक बहन की शादी हो चुकी है। उसकी मां तीर्थ यात्रा पर गई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ही आईपीएल सीजन के मैच खत्म हुए हैं, जिसमें अमन ने सट्टा खेला था।

    युवक ने फांसी लगाकर दी जान
    एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह शराब का नशा करता था, जिसके चलते उसे पिता ने फटकार लगाई थी। कुछ दिनों पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूरज नगर के रहने वाले अनिल पिता लक्ष्मण ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह और उसका परिवार ललितपुर का रहने वाला है। यहां वह रोलिंग मिल में काम करता था। अनिल की एक माह पहले ही शादी हुई थी। वह अधिक शराब पीने लग गया था, जिसके चलते उसे पिता ने फटकार लगाई थी, जिस पर उसने यह कदम उठा लिया। मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जांच करने की बात कही है।

    Share:

  • सिटीजन फिडबैक में इंदौर को पछाडक़र अभी आगे निकला लखनऊ

    Mon Jun 8 , 2026
    देपालपुर के साथ शहर का मैदानी सर्वे कर टीम दिल्ली हो गई रवाना अभी ऑनलाइन फीडबैक की प्रक्रिया है जारी, निगम करेगा पहले स्थान पर आने के प्रयास इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण (Cleanliness Survey) की मैदानी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। दिल्ली से आई सर्वे टीम (Survey team) ने देपालपुर (Depalpur) के साथ शहर का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved