img-fluid

इंदौर: निगम मुख्यालय से लेकर पलासिया के सेल्फी पाइंट तक घुसी मेट्रो

July 29, 2026

  • अंडरग्राउंड रुट के लिए पलासिया में शुरू की टेस्टिंग
  • स्टेशन के लिए निगम दफ्तर के अंदर भी लगा दिए बैरिकेड्स, कुछ निर्माण टूटेंगे भी

इंदौर। शहर (Indore) के मध्य क्षेत्र (Central Region) में मेट्रो प्रोजेक्ट (Metro Project) का काम शुरू हो गया है, जिसके चलते एयरपोर्ट (airport) से लेकर रीगल तिराहा (Regal T-Junction) और उसके बाद अब पलासिया तक टेस्टिंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यहां तक कि निगम मुख्यालय की जमीन भी स्टेशन निर्माण के चलते अस्थायी रूप से ली गई और बैरिकेडिंग भी कर दी गई, जिसके चलते कुछ निर्माण भी हटाना पड़ेंगे। शिवाजी मार्केट के सामने भी मेट्रो का काम चल रहा है और श्रीकृष्ण टॉकिज की तरफ सरकारी स्कूल और मल्टीलेवल पार्किंग को तोड़कर भी स्टेशन बनाया जा रहा है। अब निगम मुख्यालय के अंदर भी काम शुरू होगा। सॉफ्ट बनाने के लिए यहां जमीन ली गई है। वहीं पलासिया के चर्चित सेल्फी पाइंट के सामने भी मेट्रो परीक्षण का काम शुरू किया गया है।


  • अभी तक मेट्रो का काम शहर के बाहरी हिस्से में, यानी सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 और फिर विजय नगर क्षेत्र तक सीमित था, मगर उसके बाद अंडरग्राउंड रूट का काम खजराना चौराहा के बाद से शुरू होकर एयरपोर्ट तक चलना है, जिसमें शहर का मध्य और घना क्षेत्र शामिल रहेगा, जिसके चलते अगले कुछ वर्षों तक यातायात जाम से लेकर तोड़फोड़ और कुछ क्षेत्रों में रहवासियों-दुकानदारों द्वारा भारी-भरकम मशीनों से कंपन होने और नुकसान पहुंचने की शिकायतें भी की जा रही हैं। एयरपोर्ट की ओर से बोरिंग टनल मशीन के माध्यम से अंडरग्राउंड रूट का काम अगले एक महीने के बाद शुरू हो जाएगा, जिसके लिए थाईलैंड से टनल मशीन अलग-अलग हिस्सों में इंदौर पहुंच चुकी है और अब उसे असेम्बल करने का काम शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन के बीच जो स्टेशन बनना हैं उनका भी काम अलग-अलग जगह मेट्रो कॉर्पोरेशन ने शुरू करवा दिया है, जिसकी चपेट में निगम मुख्यालय भी आ गया। अभी तक उसके बाहर शिवाजी मार्केट और आगे एमजी रोड की तरफ काम चल रहा था। अब मुख्यालय के अंदर भी बैरिकेडिंग कर दी गई और प्याऊ सहित कुछ निर्माण भी हटाना पड़ेंगे। हालांकि मेट्रो ने निगम मुख्यालय की जमीन अस्थायी रूप से ली है। सिर्फ सॉफ्ट बनाने जितनी जमीन ही लगेगी और काम पूरा होने के बाद बैरिकेडिंग हट जाएगी। हालांकि अभी की गई बैरिकेडिंग से भी निगम मुख्यालय के अंदर की जगह संकरी हो गई है और वैसे भी यहां वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह कम पड़ती है। दूसरी तरफ पलासिया चौराहा पर जो पुलिस और यातायात थाना बना है, उसके बगल में सेल्फी पाइंट बीते कुछ वर्षों में लोकप्रिय भी हुआ। वहां पर भी मेट्रो की टेस्टिंग का काम शुरू किया गया है। हालांकि अंडरग्राउंड रूट बदलने के बाद अब खजराना चौराहा से ही मेट्रो अंडरग्राउंड होगी और पलासिया, एमजी रोड से राजबाड़ा, बड़ा गणपति, रामचंद्र नगर से होते हुए एयरपोर्ट तक लगभग साढ़े 12 किलोमीटर का अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार किया जाएगा। अभी 2200 करोड़ रुपए में रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट के साढ़े 8 किलोमीटर के हिस्से का ठेका दिया गया है। बाद में एलिवेटेड से अंडरग्राउंड किए गए खजराना से रीगल तिराहा के बीच के हिस्से के लिए सर्वे करने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस हिस्से पर ही 800 करोड़ से ज्यादा की राशि अतिरिक्त देय होगी। पहले एलिवेटेड कॉरिडोर पलासिया से आगे एमजी रोड तक बनना था और उसके बाद फिर अंडरग्राउंड रूट शुरू होता, जिसके लिए हाईकोर्ट के उद्यान की जमीन भी ली गई थी, मगर अब खजराना के बाद से ही अंडरग्राउंड रूट की शुरुआत हो जाएगी, जिसके चलते पलासिया से एमजी रोड वाला पूरा हिस्सा अंडरग्राउंड के लिए ही रहेगा। अलबत्ता यहां स्टेशन बनाने के लिए अवश्य जमीन के ऊपर काम करना पड़ेगा, जिसकी तैयारी मेट्रो कॉर्पोरेशन ने टेस्टिंग-सर्वे सहित अन्य प्रक्रिया के साथ शुरू भी कर दी है।

    Share:

  • सिर पर बनने लगीं दिमाग जैसी सिलवटें, डॉक्टर भी रह गए हैरान; 11 महीने के इलाज के बाद बदली युवक की जिंदगी

    Wed Jul 29 , 2026
    बीजिंग। चीन (China) के 23 वर्षीय एक युवक की दुर्लभ बीमारी (rare disease) इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीमारी के कारण उसके सिर की त्वचा असामान्य रूप से मोटी होती चली गई और उस पर इतनी गहरी सिलवटें (Deep wrinkles) बन गईं कि सिर की बनावट इंसानी दिमाग जैसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved