img-fluid

इन्दौर: 21 जगह पर जल जमाव में कई विभाग दोषी

July 03, 2026

निगम ने जल जमाव के लिए दूसरों पर दोषारोपण शुरू किया

इन्दौर। बारिश (Rain) के मौसम में शहर (Indore) में होने वाले जल जमाव के लिए दोषारोपण का खेल शुरू हो गया है। नगर निगम (Municipal council) द्वारा कहा गया है कि शहर में 21 स्थानों पर जल जमाव दूसरे विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। बुधवार की शाम से लेकर रात तक इंदौर में करीब 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस बारिश के कारण शहर में अधिकांश क्षेत्रों में सडक़ें पानी में डूब गईं और यातायात का जाम लग गया। इस स्थिति को लेकर कल कलेक्टर द्वारा आयोजित की गई समीक्षा बैठक में नगर निगम की ओर से एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें कहा गया कि शहर में 21 स्थानों पर जल जमाव दूसरे विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है।


  • इन लोगों की लापरवाही से जल जमाव
    – निगम की रिपोर्ट में कहा गया कि लक्ष्मीबाई प्रतिमा से 15वीं बटालियन होते हुए वृंदावन कॉलोनी तक जल जमाव अवंतिका गैस द्वारा फुटपाथ की रिपेयरिंग नहीं किए जाने के कारण हुआ है।
    – सत्यसांई चौराहा से देवास नाका तक का मार्ग और देवास नाका चौराहे पर जल जमाव एमपीआरडीसी द्वारा ब्रिज के निर्माण के दौरान स्टार्म वाटर की लाइन हटाए जाने के कारण हुआ है।
    – सत्यसांई चौराहा, महिंद्रा शोरूम के सामने देवास नाका, बाणगंगा पुल से लेकर अरबिंदो के आगे तक के क्षेत्र में भी एमपीआरडीसी द्वारा निर्माण से जल जमाव हुआ।
    – इंदौर बायपास पर बेस्ट प्राइज के सामने नेशनल हाईवे द्वारा काम नहीं किए जाने के कारण जल जमाव हुआ।
    – भंडारी रिसोर्ट एवं सांझी छत, माही बिल्डिंग के आसपास के क्षेत्र में, देवगुराडिय़ा चौराहा से तेजाजी नगर चौराहा तक के क्षेत्र में नेशनल हाईवे द्वारा ही काम किया जाना है, जिसके कारण बारिश का पानी जमा हो गया।

    – एमआर-11 पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा सडक़ निर्माण से जल जमाव हो रहा है, वहीं अब्दुल कलाम रोड पर सीमेंट की सडक़ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। प्राधिकरण द्वारा ही इसमें लवकुश चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, एयरपोर्ट के सामने मेट्रो डिपो के सामने, टीसीएस चौराहा के सामने, खजराना चौराहा पर मेट्रो रेल कंपनी की लापरवाही से जल जमाव के हालात बने हैं।

    Share:

  • योगिनी एकादशी 2026 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानिए गृहस्थ और वैष्णव परंपरा में कब रखा जाएगा व्रत

    Fri Jul 3 , 2026
    नई दिल्ली । सनातन धर्म में एकादशी (Ekadashi) तिथि को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की आराधना और व्रत-उपवास के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है। आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष में आने वाली योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved