img-fluid

इंदौर: भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के पहले निगम ने वसूले 15 लाख

October 11, 2026

इंदौर। होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में आज हो रहे भारत-वेस्टइंडीज (India-West Indies) के क्रिकेट मैच (cricket match) के पहले नगर निगम (Municipal council) द्वारा एंटरटेनमेंट टैक्स के रूप में 15 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर ली गई है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए इस मैच के टिकट बेचे जा चुके हैं। टिकट की कीमत की 10त्न राशि मनोरंजन कर के रूप में देना होती है। इस राशि को प्राप्त करने के लिए नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा पहले से ही कोशिश शुरू कर दी गई थी।

इस कोशिश का परिणाम यह हुआ कि एमपीसीए द्वारा निगम में 15 लाख रुपए जमा करवा दिए गए। निगम के राजस्व विभाग के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि पिछले मैच में एमपीसीए द्वारा 15.35 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। इस बार अभी 15 लाख रुपए दे दिए गए हैं। बाकी मैच होने के बाद टिकट बिक्री के हिसाब से शेष राशि चुकाने पर सहमति हो गई है।


  • सफाई मित्रों को नहीं मिला मौका
    हमेशा नगर निगम द्वारा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ चर्चा कर इंदौर का गौरव बढ़ाने वाले सफाई मित्रों को क्रिकेट मैच देखने के लिए भेजा जाता रहा है। इस बार के मैच में सफाई मित्रों को भेजने का मौका नहीं मिल पाया है। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई संवाद नहीं किया गया। क्रिकेट मैच के पश्चात मैदान की सफाई के मुद्दे पर भी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नगर निगम को स्पष्ट कर दिया गया कि हमारे द्वारा नियुक्त की गई एजेंसी द्वारा ही सफाई कर ली जाएगी। इस कार्य में हमें निगम के कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है।

    Share:

  • इंदौर: पलासिया से इंडस्ट्री हाउस को जोड़ने वाले पुल का काम चार-पांच दिनों में शुरू होगा

    Sun Oct 11 , 2026
    इंदौर। इंडस्ट्री हाउस (Industry House) के लेफ्ट टर्न (Left Turn) चौड़े करने का काम पूरा करने के बाद अब नगर निगम (Municipal council) चार से पांच दिनों में पलासिया (Palasia) से इंडस्ट्री हाउस को जोड़ने वाले वर्षों पुराने के चौड़ीकरण का काम शुरू करने जा रहा है। साढ़े 4 करोड़ की लागत से पुल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved