img-fluid

इंदौर: नहाने के दौरान तिंछाफॉल में डूबा पुलिसकर्मी का बेटा

June 22, 2026

इंदौर। जिले के ग्रामीण इलाके (Rural areas) में फिर हादसा हो गया, एक युवक दोस्तों के साथ पिकनिक स्थल (Picnic spot)  गया और नहाने के दौरान वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। सभी दोस्त घर से क्रिकेट (Cricket) खेलने का बोलकर निकले थे।



  • सिमरोल पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन मोतीतबेला में रहने वाले फायरकर्मी महेंद्रसिंह राठौर का 16 वर्षीय बेटा अभिराज कल दोस्त वेदांत राघव, नवनीत सहित अन्य के साथ घर पर क्रिकेट खेलने जाने का बोलकर निकले थे। ये सभी तिंछा फाल (Tinchha Falls) पहुंच गए और वहां नहाने के दौरान अभिराज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे पानी में डूबता देख उसके साथी घबरा गए। सभी ने कपड़ों की रस्सी बनाई और पानी में उतरे और अभिराज को बचाने लगे। हालांकि पानी गहरा होने से उस तक कोई नहीं पहुंच पाया और अभिराज डूब गया। बाद में अभिराज के साथियों ने डॉयल 112 पर फोन लगाकर पुलिस से मदद मांगी। फिर पुलिस गोताखोरों को मौके पर लेकर पहुंची और अभिराज को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिले के ग्रामीण इलाकों के पिकनिक स्पॉटों पर आए दिन हादसे होते हैं, इन स्थानों पर सतर्कता बरतने की एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है।

    एमसीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
    इंदौर। एमसीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय उसने यह कदम उठाया, उस दौरान उसकी सहेलियां राजबाड़ा गई हुई थीं। वह पेपर बिगडऩे के चलते तनाव में थी। परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि 22 साल की लेखा पिता उत्तम निवासी सुभाष नगर ने आत्महत्या कर ली। लेखा मूल रूप से बुरहानपुर की रहने वाली थी। यहां निजी कॉलेज में एमसीए की पढ़ाई कर रही थी। कल उसकी सहेलियां राजबाड़ा घूमने के लिए गईं और उन्होंने लेखा को भी चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गई। सहेलियां वापस लौटीं तब तक लेखा आत्महत्या कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि वह चमेलीदेवी कॉलेज में एमसीए सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। उसके कुछ पेपर बिगड़ गए थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में थी। पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला।

    कर्ज में डूबे युवक ने दी जान
    इंदौर। कर्ज में डूबे एक युवक ने जान दे दी। आशंका है कि उसे कोई परेशान कर रहा था। 13 जून को हिमांशु निवासी पीथमपुर ने मेडिकैप्स कॉलेज के पीछे जहर खा लिया था। हिमांशु कुछ दिनों के लिए इंदौर मे रहने वाले परिचितों से मिलने के लिए आया था। उसके दोस्तों का कहना है कि उन्हें लगता है कि उस पर कर्जा हो गया था, जिसके चलते वह डरा-डरा रहता था। यही नहीं, यह भी शंका है कि उसे कोई परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन भी वह कॉलेज के पास किसी से मिलने गया था और वहां से जहरीला पदार्थ खाकर ही दोस्तों के कमरे पर आया था।

    Share:

  • इंदौर: 23 हजार टॉवरों की ड्रोन से तो 100 से ज्यादा सबस्टेशनों की कैमरों से निगरानी

    Mon Jun 22 , 2026
    बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई लाइनें भी बिछेंगी इंदौर। बिजली (Electricity) की लगातार बढ़ती मांग के चलते प्रदेश की पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी (Power Transmission Company) ने विस्तार योजना तैयार की है, जिस पर साढ़े 7 हजार करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी और 4 हजार 869 सर्किट किलोमीटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved