img-fluid

इंदौर: एबी रोड पर दुकान लगाने वाले दुकानदार की सड़क हादसे में मौत

August 20, 2026

इंदौर। एबी रोड (AB Road) पर दुकान लगाने वाले एक दुकानदार (Shopkeeper) को कोई वाहन (Vehicle) वाला टक्कर मारकर भाग गया। इससे दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में लगी है।


  • किशनगंज पुलिस ने बताया कि मूल रूप से भाटखेड़ी का रहने वाला अशोक पिता सालिगराम सोलंकी किशनगंज इलाके के एबी रोड स्थित प्रिंस ढाबे के सामने परिवार के साथ रहता था।, वह वहीं पर दुकान भी चलाता था। परसों रात को कोई वाहन वाला उसे टक्कर मारकर भाग गया था। घायल अशोक को उसके रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, सांवेर पुलिस ने बताया कि इंदौर-उज्जैन रोड स्थित पानोड़ फाटे के पास बीते दिनों त्रिवेणी कॉलोनी माणिकबाग रोड निवासी हरि उर्फ हर्ष पिता राकेश सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    बाइक की टक्कर से घायल इंजीनियर की मौत
    बाइक सवार इंजीनियर सड़क हादसे में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने एक कंपनी में एक माह पहले ही नौकरी ज्वाइन की थी। वह घर से काम पर निकला और हादसे का शिकार हो गया था।

    सांवेर पुलिस ने बताया कि शैलेष पिता रामदेव कुशवाह निवासी धरमपुरी की इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। शैलेष मैकेनिकल इंजीनियर था। 17 अगस्त को एक बाइक सवार ने उसे उस वक्त टक्कर मार दी थी, जब वह बाइक से काम के लिए निकला था। घायल शैलेष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। उसके परिवार में एक बेटा, बेटी और पत्नी हैं। शैलेष पहले गुजरात के वडोदरा में नौकरी करता था। एक माह पहले ही उसकी यहां नौकरी लगी और वह इंदौर रहने के लिए आया था।

    Share:

  • माता-पिता की संपत्ति पर बच्चों के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुजुर्गों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

    Thu Aug 20 , 2026
    नई दिल्ली ।सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के संपत्ति अधिकार और सुरक्षा से जुड़े एक अहम मामले में स्पष्ट किया है कि माता-पिता (Parents) और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत गठित ट्रिब्यूनल (Tribunal) जरूरत पड़ने पर बच्चों को वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बेदखल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved