
इन्दौर। निगरानी बदमाश (Under-surveillance criminal) और गुंडों (goons) के खिलाफ पुलिस (Police) ने कल अभियान चलाया और सभी को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए। इतने गुंडे एकत्रित हो गए कि दो थाने भर गए।
पुलिस ने शहर में एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें डीसीपी स्तर के अधिकारी गुंडों को अपराध न करने की कसम खिला रहे हैं। इसकी शुरुआत बाणगंगा और हीरानगर थाने से की गई। कल यहां डीसीपी ने उनको समझाइश दी और कहा कि वे खुद अपराध नहीं करेंगे और यदि कोई अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे। बताते हैं कि इन दोनों थानों में 80 से अधिक गुंडों को हाजिर किया गया था, जिसके चलते थाने भर गए थे। पुलिस ने इन सभी को रेड और यलो नोटिस जारी किए हैं। वहीं बीट प्रभारियों से भी कहा गया है कि वे हमारी बीट सबसे अच्छी अभियान पर काम करें। जिस बीट में अपराध नहीं होंगे वहां के बीट प्रभारी को पुरस्कार दिया जाएगा।