img-fluid

इंदौर: कावड़ यात्रियों के लिए इंदौर में बनाए दो पड़ाव स्थल, सड़कें भी सुधरेंगी

July 30, 2026

बाईग्राम के साथ राजोदा में कई सुविधाएं करवाईं उपलब्ध

इंदौर। आज से सावन माह (month of Sawan) शुरू हो गया है। शिव मंदिरों (Shiva temples) में श्रद्धालुओं (pilgrims) की भीड़ तो रहेगी ही, वहीं सड़कों पर कावड़ (Kanwar) यात्रियों को सुरक्षा और सभी सुरक्षा देने के बंदोबस्त भी शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। खंडवा रोड स्थित बाईग्राम और उज्जैन रोड पर सांवेर के गांव राजोदा में कावड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल तैयार किए गए, जहां ठहरने, चाय-नाश्ते, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। कलेक्टर ने भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कल लिया।


  • कलेक्टर के साथ एसडीएम महू राकेश परमार तथा तहसीलदार विवेक सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और कावड़ यात्रियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि पड़ाव स्थल पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विश्राम की व्यवस्था, प्रकाश, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा आवश्यकतानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और श्रद्धापूर्ण वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें। कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर जिले से होकर गुजरने वाले संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्य कराए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी रहे कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे।

    Share:

  • इंदौर सहित प्रदेशभर में 60 सांदीपनि विद्यालय शुरू

    Thu Jul 30 , 2026
    10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों को 1 लाख रुपए की सम्मान राशि इंदौर। प्रदेश (MP) में जो सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) बनवाए जा रहे हैं, उन्हें सांदीपनि विद्यालय (Sandipani Vidyalaya) नाम दिया गया है। इंदौर (Indore) सहित प्रदेश में 60 सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली है। इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved