img-fluid

इंदौर: भ्रूण लिंग परीक्षण के चलते यूनिवर्सल हॉस्पिटल की मशीनें सील, सीएचएल का भी लाइसेंस होगा निरस्त

May 30, 2026

इंदौर। कलेक्टर (Collector) के निर्देश पर युनिवर्सल हॉस्पिटल (Universal Hospital) एंड केयर सेंटर योजना 54 की सोनोग्राफी मशीनें (Sonography Machine) सील की गई, क्योंकि भ्रूण लिंग परीक्षण (Fetal Sex Determination) का आरोप लगा। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने केयर सीएचएल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और कई त्रुटियां पाई गई, जिसके चलते नोटिस थमाया और लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी।


  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधवप्रसाद हासानी के मुताबिक उन्होंने अपना प्रतिवेदन तैयार किया, जिसमें केयर सीएचएल हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान प्राप्त त्रुटियों का उल्लेख किया गया है। प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि संबंधित चिकित्सालय में ओपीडी विभाग, आकस्मिक विभाग, फार्मेसी विभाग, कार्डियक एवं न्यूरो सर्जरी आईसीयू विभाग, ऑपरेशन थिएटर, एम आर डी विभाग, पीसी पीएनडीटी विभाग, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, मुख्य द्वार, बिल्डिंग मेंटेनेंस के दस्तावेजों में पाई गई त्रुटियों के आधार पर संबंधित चिकित्सालय को एक केलेण्डर माह की पंजीयन निरस्ती की सूचना दी गई। दूसरी तरफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार को डॉ. कल्पना भटनागर स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं दीपमाला बमने पीसीपीएनडीटी दल को मौके पर भेजकर यूनिवर्सल हॉस्पिटल एण्ड केयर सेन्टर में स्थित समस्त सोनोग्राफी मशीन तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये सीलबन्द की गयी एवं पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र नवीनीकरण पर रोक लगायी गयी एवं टीम द्वारा पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गयी। कलेक्टर द्वारा अपंजीकृत चिकित्सक (डॉ. अर्पित जैन एवं डॉ. सचिन भटेले) को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

    Share:

  • पुराने कपड़ों से पोछा लगाना क्यों माना जाता है अशुभ? वास्तु शास्त्र में बताए गए महत्वपूर्ण संकेत

    Sat May 30 , 2026
    नई दिल्ली । वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर की साफ-सफाई को केवल स्वच्छता का हिस्सा नहीं बल्कि ऊर्जा संतुलन से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में नियमित और सही तरीके से सफाई की जाती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह बना रहता है और धन की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved