img-fluid

इंदौर : केवल 5 महीनों में यातायात तोडऩे वाले वाहन चालकों से वसूले 7 करोड़

June 06, 2026

हेलमेट की कार्रवाई आधे से भी कम, नो पार्किंग और नंबर प्लेट वालों पर मई में रही सख्ती

इंदौर, नासेरा मंसूरी। इंदौर (Indore) यातायात पुलिस (Traffic Police) साल के शुरुआती 5 महीनों (5 months.) में ही नियम तोडऩे वालों से समन शुल्क वसूली का आंकड़ा 7 करोड़ रुपए (₹7 crore) के पार कर चुकी है। हालांकि बीते चार महीनों की तुलना में मई में हेलमेट की कार्रवाई के मामले में बैकफुट पर आई यातायात पुलिस हेलमेट के चालान में जरूर पिछड़ गई। मई में यातायात पुलिस ने केवल 12738 चालान ही बनाए।



  • भीषण गर्मी और सोशल मीडिया पर शोर के बाद हेलमेट की कार्रवाई से राहत देते हुए यातायात पुलिस ने मई माह में नो पार्किंग (रॉन्ग पार्किंग), नंबर प्लेट, रेड लाइट जम्प, वन-वे और मोबाइल पर बात करने वालों पर ज्यादा फोकस रखा। हालांकि आंकड़े हेलमेट के ही सबसे ज्यादा हैं। यातायात पुलिस ने मई 2026 में 30 हजार 928 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर कुल 1 करोड़ 13 लाख 3 हजार 500 का समन शुल्क वसूला, जो अप्रैल 2026 की तुलना में 58 लाख 86 हजार 750 कम रहा। बीते महीने यातायात पुलिस ने 47 हजार 276 चालान बनाकर कुल 1 करोड़ 71 लाख 90 हजार 250 का समन शुल्क वसूला था।

    वन-वे और रॉन्ग पार्क में रहे आगे
    मई में यातायात पुलिस ने हेलमेट के 12 हजार 738, रॉन्ग पार्क के 5 हजार 297, नंबर प्लेट के 3092, संकेत उल्लंघन के 2244, वन-वे के 1500 और मोबाइल के 1431 सबसे ज्यादा चालान बनाए। इसके साथ ही कई अन्य धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई। वहीं इन पांच महीनों में अब तक 1 लाख 52 हजार 175 चालान केवल बिना हेलमेट के बनाए गए।

    अधिकारियों का कहना है कि नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई जारी रहेगी। लगातार नियम तोडऩे वालों के लाइसेंस भी निलंबन के लिए भेजे।

    एक नजर आंकड़ों पर
    वर्ष समन शुल्क
    2023 70838400
    2024 55710000
    2025 82888000
    2026 72205200 (मई तक)
    एक नजर यहां भी
    माह चालान समन शुल्क
    जनवरी 41752 15087800
    फरवरी 40676 13764900
    मार्च 43921 14858750
    अप्रैल 47276 17190250
    मई 30928 11303500

    Share:

  • इंदौर में पोहे की दीवानगी, रोजाना 90 टन की खपत

    Sat Jun 6 , 2026
    कल अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस …पूरे देश में चलता है इंदौर का पोहा  अलसुबह से देर रात तक रहती हैं दुकानें खुली,  शहरभर में 5000 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें इन्दौर। कल 7 जून (June 7) को विश्व पोहा दिवस (World Poha Day) है। इंदौरी पोहे (Indori Poha) की ब्रांडिंग के लिए पोहा-डे मनाया जाता है। इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved