img-fluid

इंदौर के आजाद नगर थाना पुलिस की गणेश स्थापना के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

September 21, 2026

​इंदौर। इंदौर में गणेशोत्सव के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी में गणेश स्थापना के दौरान नियमों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति और निर्धारित डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कुल 6 डीजे वाहनों को जप्त कर लिया है। आजाद नगर पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • इंदौर शहर में त्यौहारों के दौरान आम जनता की सुविधा और सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि मापदंडों का पालन कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।​इसी कड़ी में थाना आजाद नगर पुलिस टीम द्वारा मुसाखेड़ी इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई गणेश पांडालों और आयोजनों में बिना किसी वैध अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे।पुलिस टीम ने जब अनुमति पत्र और ध्वनि मापदंडों की जांच की, तो नियमों का घोर उल्लंघन पाया गया।​इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए आजाद नगर पुलिस ने 06 डीजे वाहनों को मौके से जप्त कर थाने भिजवाया। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले आयोजकों और डीजे संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि त्यौहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • सरकार बताए सड़क पर लड़की सुरक्षित क्यों नहीं? जमुई घटना पर बोले राहुल गांधी

    Mon Sep 21 , 2026
    जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कोचिंग क्लास से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रोक लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसके साथ ही आरोपियों ने लड़की को बैड टच भी किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved