इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नहीं रहे इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, आज ही के दिन पत्नी का भी हुआ था निधन

इंदौर। इंदौर के जाने-माने और वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी (Padmashree Abhay Chhajlani) अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह उनका 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज शाम 5 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम (Panchkuia Muktidham) में उनका अंतिम संस्कार (Funeral) किया जाएगा। उनकी पत्नी का निधन भी आज ही के दिन हुआ था। अभय छजलानी जाने-माने पत्रकार होने के साथ खेल जगत से भी जुड़े थे।


2009 में पद्मश्री से किया गया सम्मानित
वह मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन (Madhya Pradesh Table Tennis Organization) के अध्यक्ष रह चुके हैं। नईदुनिया के संपादक होने के साथ ही वे वर्ष 2002 में इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (Indian News Paper Society) के अध्यक्ष भी रहे। वह इंदौर में एक सामाजिक संस्था अभय प्रशाल के अध्यक्ष भी थे। भारत सरकार ने उन्हें पत्रकारिता में योगदान के लिए 2009 में पद्मश्री के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था। उनका जन्म 4 अगस्त 1934 को हुआ था।

Share:

Next Post

आज से भारत दौरे पर रहेंगे अजय बंगा, PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण से करेंगे मुलाकात

Thu Mar 23 , 2023
नई दिल्ली। विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। वह 23 और 24 मार्च को नई दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दिग्गजों […]