भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कल खाते पीते हुए मांडव भगोरिया की अतरंगी विजि़ट करेंगे इंदौरी पत्रकार

जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की।और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की। ख़ूम शीश-ए-जाम छलकते हों तब देख बहारें होली की। महबूब नशे में छकते हो तब देख बहारें होली की।
अगर ये कहा जाए के अपने इंदौर के सहाफी (पत्रकार) भोपाली सहाफियों से ज़्यादा खाने और पीने, मौज मस्ती में भोत आगे हेंगें तो कोई ज़ादा बड़ी बात नई होयगी। होली का त्यौहार अनकऱीब है। गुजिश्ता 15 बरसों से इंदौरी सहाफी होली के थोड़ा पेले मालवा और निमाड़ के दुनिया भर में मशहूर आदिवासी भगोरिया मेले में शिरकत करते रहे हैं। इन्दौर के सहाफियों के बीच कप्तान की उरफियत के तौर पे पुकारे जाने वाले सहाफी प्रवीण खारीवाल इस भगोरिया विजि़ट को मैनेज करते हैं। अभी तक इंदौरी सहाफी (पत्रकार) आलीराजपुर और झाबुआ के भगोरिया मेले का लुत्फ उठाते आये हैं। बकौल प्रवीण खारीवाल उर्फ कप्तान के मुताबिक इस बार हम धार जिले का भगोरिया अटेंड करेंगे। वहां मशहूर टूरिस्ट प्लेस और रानी रूपमती और बाज बहादुर की मुहब्बत की दास्तां की सरज़मी मांडवगढ़ के भगोरिया के दीदार किये जायेंगे। स्टेट प्रेस क्लब की जानिब से हो रहे इस मांडव भगोरिया में शिरकत करने के लिए अबी तलक पौने दो सौ पत्रकारों ने रेजिस्ट्रेशन कराया है। इसमे कई सहाफी मय अहलो अयाल (सपरिवार) जा रहे हैं। जाने आने के लिए स्टेट प्रेस क्लब ने तीन लग्जऱी बसों के अलावा पांच- सात कारों का इन्तेज़ाम करा है। कल 4 मार्च को सुबा 8 बजे ये इंदौरी पत्रकार खाते और पीते हुए, नाचते और गाते हुए इंदौर से मांडवगढ़ का सफऱ तय करेंगे।


दरअसल पिछले बरस धार के साबिक़ कलेक्टर पंकज जैन ने धार में आर्दश भगोरिया शुरु करवाया था। फि़लहाल धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी आदर्श भगोरिया के लिए धार और मांडवगढ़ को चकाचक कर दिया है। वहां रंगीन पन्नियां और झालरें लटकाई गई हैं। प्रवीण खारीवाल ने बताया के धार में सभी सहाफियों को गुलाबी साफे बांधे जाएंगे। 2 साफे बांधने वाले बंदे भी साथ जा रहे हैं। भगोरिया में मोज मस्ती और सोमरस की खुमारी के बाद मांडवगढ़ में जैन मंदिर की भोजन शाला में खाना खाएंगे। इस सफर को यादगार बनाने के लिए कैप्टन ने धार के बाघ के एक आदिवासी नृत्य दल को बुक किया है। इस नृत्य दल के साथ पत्रकार भी नाचेंगे। यहां ये सहाफी भगोरिया की एक्सकलुसिव फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर्रेंगे। इन फोटुओं की एग्जीबिशन इंदौर में लगेगी। दोनो केटेगरी में पहला, दूसरा और तीसरे इनाम के अलावा पांच-पांच कॉन्सोलेशन ईनाम दिए जाएंगे। पहला इनाम 31 हज़ार का, दूसरा 21 और तीसरा 11 हज़ार का होगा। जबकि कॉन्सोलेशन प्राइज पांच पांच हज़ार के होंगे। दिन भर की मौज मस्ती के बाद सहाफियों का ये दल शाम को इंदौर के लिए वापसी करेगा। रात को धार में खाने का इंतज़ाम किया गया है। इस यादगार सफर की तैयारी के लिए प्रवीण खारीवाल के अलावा स्टेट प्रेस क्लब के गगन चतुर्वेदी, आकाश चौकसे, सोनाली यादव, अशोक पवार, अशोक शास्त्री और चेतन सोनी दिलोजान से लगे हुए हैं। भोत मुबारक हो साब।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री से मिलीं पूर्व लोकसभा स्पीकर

Sun Mar 5 , 2023
भोपाल। प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल पहुंचकर मुलाकात की है। महाजन ने इंदौर में हुए महिला प्राचार्य को जलाने के जघन्य कांड तथा शहर में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति एवं पब की बढ़ती जा रही अपसंस्कृति पर रोक लगाने के […]