img-fluid

MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

July 02, 2026

भोपाल। 21 साल से सत्ता से बाहर बैठी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) आज भी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनों की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है. कभी प्रदेश अध्यक्ष (State President) और पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) के बयान आमने-सामने आ जाते हैं, कभी विधायक (MLA) खुले मंच पर बड़े नेताओं की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं और अब पार्टी कार्यालय में ही यूथ कांग्रेस की बैठक धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई. कांग्रेस नेताओं ने अब आलाकमान (High Command) से हस्तक्षेप की मांग की है तो बीजेपी अब तंज कस रही है।

मंगलवार को भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा चल रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बहस से धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच ऐप आधारित मूल्यांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हाथापाई जैसी स्थिति में बदल गया।


  • प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और दूसरे नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा. लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती. इसी दिन कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की वर्चुअल बैठक में भी नेताओं ने अपनी ही पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर सवाल उठा दिए।

    जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के बीच रार
    हाल ही में जीतू पटवारी ने उज्जैन में 500 एकड़ जमीन को 1 रुपए सालाना की लीज पर दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सवाल उठाए थे लेकिन इसके 2 दिन बाद ही दिग्विजय सिंह उज्जैन पहुंचे और प्रेस कांफ्रेंस में जमीन सौदे को कानूनी रूप से सही ठहराते हुए जीतू पटवारी के आरोपों की हवा निकाल दी।

    दरअसल, उज्जैन में वीर भारत न्यास को एक रुपये की लीज पर सरकारी जमीन दिए जाने को लेकर जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीर भारत न्यास सरकारी ट्रस्ट है, मुख्यमंत्री उसके पदेन अध्यक्ष होते हैं ऐसे में इसे भ्रष्टाचार कहना उचित नहीं. बस यहीं से पार्टी के भीतर सवालों का तूफान खड़ा हो गया।

    बात यहीं खत्म नहीं हुई. मंगलवार को एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई जिसमें इसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया. बैठक में ग्वालियर से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विपरीत बात करेंगे तो जनता के बीच क्या ले जाएंगे?

    यही नहीं, इसी बैठक में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने साफ कहा कि जब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकारी जमीन आवंटन को भ्रष्टाचार बताते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उसी फैसले को सही ठहराते हैं तो कार्यकर्ता जनता के बीच किस बात को सच मानकर जाए? सिर्फ यही नहीं, कांग्रेस में उपजे इस नए अंतर्कलह के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी X पर पोस्ट लिख आलाकमान से गुहार लगाई कि वह हस्तक्षेप करे.

    अरुण यादव ने लिखा कि ‘माननीय राहुल गांधी जी, मध्यप्रदेश में आंतरिक संघर्ष और असफलताओं सहित अन्य समस्याओं से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार से जब इस दौर में भी पार्टी संगठन का वास्तविक निष्ठावान कार्यकर्ता वैचारिक और सतही तौर पर संघर्ष कर रहा है उस दौर में कतिपय लोग एक मिलीजुली साजिश के तहत उन कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे है, इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि युवाओं का जोश और पार्टी के अनुभवी नेताओं का होश मिलजुल कर ही फासीवादी विचारधारा का सामना कर पाएगा. ऐसी स्थिति में जवाबदार लोग ही अपनी व्यक्तिगत पीड़ा और वैमनस्यता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कीमत पर भुनाने की कोशिश करेंगे तो वह समयोचित नहीं होगी. कृपा कर केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप से संघर्षशील कार्यकर्ताओं के मनोबल को टूटने से बचाएं तथा संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करवाने की कृपा करें.’

    कांग्रेस की इस कलह पर बीजेपी ने भी तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा. बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि जो पार्टी अपने नेताओं को एक मंच पर नहीं रख सकती, वो प्रदेश को क्या दिशा देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों और गिरोहों में बंटी पार्टी है और वो हम पर आरोप लगाते हैं जबकि खुद उनकी ही पार्टी में कई नेता उनके नहीं है।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, घर पर चल सकता है बुलडोजर!

    Thu Jul 2 , 2026
    लखनऊ । राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लव कुश मिश्रा (Lav Kush Mishra) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा (Supriya Mishra) के नाम पर बन रही बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण का कहना है कि जांच के दौरान निर्माण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved