डाक्टर और मेल नर्सों की नियुक्तियां होना शुरू, अत्याधुनिक जांच उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे
भोपाल। जेलों में सजा काट रहे कैदियों को अब और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। जेल मुख्यालय ने जेलों में डाक्टर सहित मेल नर्सों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करना शुरू कर दी हैं। साथ ही जेलों की ओपीडी में जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी भेेजे जाएंगे। प्रदेशभर की जेलों के अंदर ही जेल प्रशासन स्वयं का अस्पताल संचालित करता है, जहां कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है और जेल के अंदर ही एक्स-रे, ईसीजी, शुगर, थाइराइड, बीपी जैसी बीमारियों की जांच भी की जाती है। गंभीर बीमारी होने पर ही कैदियों को जेल के बाहर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाता है। जेलों में डाक्टरों के साथ-साथ मेल नर्स और पैथालॉजिस्ट की ड्यूटी रहती है, मगर अधिकांश जेलों में जितने पद हैं उनके एवज में डाक्टर और मेल नर्सों की संख्या कम है, जिसके कारण कई बार कैदियों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। अब जेल मुख्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डाक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करना शुरू कर दी हैं। साथ ही मेल नर्सों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। कुछ जेलों को जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी दिए जा रहे हैं।
भोपाल। मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने के साथ ही जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, वहीं हवाओं का रुख बदलने से रात में भी तापमान में बढऩे लगा है। हालांकि वर्तमान में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सिर्फ दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में ही देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के […]
भोपाल। टीटीनगर में 26 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फं साकर धर्मातंरण कराने के लिए मजबूर करने के आरोपी आदिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया। बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अधिकांश सवालों को कोई जबाव नहीं दिया है। इधर, पुलिस घटना के तीसरे दिन भी नए मध्यप्रदेश […]
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में राज्य शासन ने दी जानकारी दी भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व निर्देश के पालन में राज्य शासन की ओर से जानकारी दी गई कि वर्तमान व पूर्व सांसदों व विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों में से अधिकांश चेक बाउंस के हैं। इन मामलों की सुनवाई के लिए […]
भोपाल। गौतम नगर इलाके में कल दिन दहाड़े युवक को गोली मारने वाले बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों के करीब बक्श कॉलोनी स्थित मकान में बीती रात पुलिस टीम ने दबिश दी थी। हालांकि दोनों आरोपी वारदात के बाद से ही नहीं लौटे हैं। टीआई महेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपियों […]