देश

INS तबर मिस्र यात्रा पर अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पहुंचा, भारत के राजदूत ने किया जहाज का दौरा

नई दिल्ली। अपनी निरंतर जारी विदेशी तैनाती के अंतर्गत आईएनएस तबर (INS Tabar) मिस्र में अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह (alexandria port) पहुंच गया है। इस जहाज का मिस्र की नौसेना और भारतीय रक्षा अटैश के अधिकारियों ने स्वागत किया।



मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने जहाज का दौरा किया, उन्हें जहाज पर घुमाया गया। जहाज की तैनाती से संबंधित गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। बाद में शाम को जहाज पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अलेक्जेंड्रिया नेवल बेस के कमांडर रियर एडमिरल अयमान अल-डेली मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में मिस्र की नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, अलेक्जेंड्रिया सरकार एवं बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल थे।
इस मौके पर मिस्र के साथ एक्सरसाइज ब्राइट स्टार के लिए अलेक्जेंड्रिया का दौरा कर रहे हेलेनिक नेवी जहाजों हाइड्रा और लेस्बोस और साइप्रस नेवी के जहाज एंड्रियास लोनाइड्स के कमांडिंग ऑफिसर और अधिकारी रिसेप्शन के लिए भी मौजूद थे। एजेंसी

Share:

Next Post

PM Modi कल 'शिक्षक पर्व' के उद्घाटन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Mon Sep 6 , 2021
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 7 सितंबर को सुबह 11 बजे ‘शिक्षक पर्व’ के उद्घाटन सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से संबोधित करेंगे। वह इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (श्रवण बाधितों […]