भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गाडिय़ों की खरीद में बीमा बना रोड़ा, कम वाहन हो रहे रजिस्टर्ड

  • परिवहन आयुक्त ने एनआईसी व बीमा कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा कर दिक्कतों को दूर करने के दिए निर्देश
  • लोग अपने मुहुर्त पर वाहन की डिलिवरी नहीं ले पा रहे हैं

भोपाल। प्रदेश में वाहन-4 पोर्टल शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन बीमा का डेटा नहीं मिलने की वजह से वाहन रजिस्टर्ड नहीं हो पा रहे हैं और लोगों को एजेंसी से वाहन की डिलेवरी नहीं मिल रही है। वहीं वाहन के रजिस्ट्रेशन घटे हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन आयुक्त संजय कमार झा ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र व बीमा कंपनियों के अधिकारियों को समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। जिससे वाहनों के रजिस्ट्रेशन में तेजी आ सके।
वाहन पोर्टल शुरू होने के पहले ग्वालियर में हर दिन 50 से 60 गाडिय़ां रजिस्टर्ड होती थी। प्रदेश में यह संख्या 500 से ऊपर रहती थी, वाहन के लागू होने के बाद से वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या काफी कम रह गई है। दो दिनों में प्रदेश में महज 253 वाहन ही रजिस्टर्ड हुए हैं। यह गिरावट इंश्योरेंस इन्फोरमेशन ब्यूरो (आईआईबी) से बीमा का जो डेटा मिलना चाहिए, वह तत्काल नहीं मिल रहा है। 24-24 घंटे बाद डीलर के पास आ रहा है। जो लोग अपने मुहुर्त पर वाहन खरीदने जा रहे हैं। बीमा नहीं होने के बाद तत्काल डिलेवरी नहीं हो पा रही है।


नया सिस्टम है, दोनों ओर से आ रही दिक्कत
वाहन-4 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था है। इस व्यवस्था में दोनों ओर से ही दिक्कत आ रही है। परिवहन विभाग के कर्मचारी व डीलर को सिस्टम समझने में दिक्कत आ रही है। डीलरों की फिर से बैठक लेकर सिस्टम समझाया गया है। आईआर्ईबी से दूसरे राज्यों को तत्काल डेटा मिल रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश जुड़े दो दिन हुए हैं। इस वजह से प्रदेश आईर्आइबी के सिस्टम में नहीं आया है।

Share:

Next Post

कमलनाथ निकालेंगे तिरंगा सम्मान पदयात्रा

Fri Aug 5 , 2022
9 अगस्त को टंट्या मामा और परशुराम की पूजा कर करेंगे शुरूआत भोपाल। पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के बाद अब कांग्रेस भी तिरंगा सम्मान पदयात्रा निकालेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 अगस्त को टंट्या भील की जन्म्स्थली पातालपानी से […]