img-fluid

वृंदावन आश्रम में दीपक लोधी की मौत के बाद जांच तेज, शरीर पर चोट के निशान से उठे कई सवाल

September 27, 2026

नई दिल्ली ।वृंदावन (Vrindavan) में प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज (Premanand maharaj)के शिष्य दीपक लोधी( Deepak lodi) उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से गिरने के बाद दीपक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। आश्रम से जुड़े लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत (Death) घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है।

दीपक की मौत के बाद उनके परिवार की ओर से कई सवाल उठाए गए हैं। मृतक के बहनोई सोनू पटेल के अनुसार, घटना की जानकारी परिजनों को इस तरह दी गई कि दीपक गिर गए हैं और अस्पताल में उनका ऑपरेशन होना है। इसके बाद परिवार के लोग जल्दबाजी में आश्रम पहुंचे। सोनू का कहना है कि वहां पहुंचने के बाद परिजनों को बाहर बैठने के लिए कहा गया और कई घंटे इंतजार करने के बावजूद उन्हें घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।

सोनू पटेल ने बताया कि दीपक लोधी वर्ष 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े हुए थे। उनका दावा है कि गुरु दक्षिणा लेने के बाद से दीपक को परिवार से मिलने नहीं दिया गया। परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने के लिए आश्रम पहुंचता था तो उसे काफी देर तक इंतजार करने के लिए कहा जाता था।

परिजनों के मुताबिक, दीपक करीब दो साल से अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे। इस वजह से परिवार के लोगों का उनसे सीधे संपर्क नहीं हो पाता था। सोनू पटेल ने कहा कि परिवार को यह जानकारी भी नहीं थी कि दीपक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और आत्महत्या की बात के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बताया गया है कि आश्रम में मौजूद लोग ही दीपक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस को घटना की सूचना कुछ देर बाद मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान दीपक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इन चोटों को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे छत से गिरने के कारण आईं या घटना से पहले उन्हें चोट लगी थी। यह पहलू पुलिस की जांच में शामिल है।


  • मथुरा पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण मौजूद है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

    फिलहाल दीपक लोधी की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिवार की ओर से लंबे समय से संपर्क नहीं होने का दावा भी जांच के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं में शामिल है।

    Share:

  • 27 साल तक कोशिश 26 बार फेल फिर भी जारी रखा संघर्ष 59 साल की उम्र में विजय बने सरकारी शिक्षक

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली । बागपत (Baghpat)के रहने वाले विजय कुमार शर्मा (Vijay Kumar Sharma)ने यह साबित कर दिया है कि किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उम्र से ज्यादा जरूरी लगातार कोशिश और मजबूत इरादा होता है। 59 साल सात महीने की उम्र में(Vijay Kumar) विजय कुमार का वह सपना पूरा हुआ जिसके लिए उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved