निगम आयुक्त ने बुलाए खरीदी संबंधी कागजात, फाइलों की हो रही छानबीन
भोपाल। नगर निगम के चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामग्री खरीदी में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच शुरू हो गई है। बुधवार को निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने खरीदी की फाइल बुलवाई। साथ ही खरीदी संबंधी कागजों की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान की गई मास्क, ग्लब्स, कैप व पीपीई किट समेत अन्य खरीदी की ब्योरा संबंधित अधिकारियों से मांगा गया है। इनकी रिपोर्ट भी तैयारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि मामले पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने संज्ञान लिया है। साथ नगर निगम के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। बता दें कि नगर नगर निगम चिकित्सालय द्वारा सामग्रियों की खरीदी की गई थी। इसमें वास्तविक दरों से दो से छह गुना अधिक कीमतों पर सामग्री की खरीदी की गई। मंगलवार को नवदुनिया ने खरीदी में हुई धांधली को उजागर किया था।
31 तक मुकदमे का फैसला 32 अभियुक्त के बयान हो रहे दर्ज कल होंगे लालकृष्ण आडवाणी के बयान अयोध्या/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में मुरली मनोहर जोशी की गुरुवार को पेशी हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई में बीजेपी के वरिष्ठ नेता […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रीमंडल विस्तार के बाद सात दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं हुए है। वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सारे विभाग मुख्यमंत्री में निहित होते हैं। मैं सारे विभागों का मंत्री हूं और सब काम सुचारू चल रहे हैं। मुख्यमंत्री […]
तत्कालीन आईजी-डीआईजी के आदेशों को भूल गई यातायात पुलिस भोपाल। वसूली की लत की आदि हो चुकी राजधानी की यातायात पुलिस के लिए आला अधिकारियों के आदेश मायने नहीं रखते। दो से तीन महिने से ज्यादा भोपाल में किसी भी आदेश का पालन नहीं कराया जाता। रविवार को ट्रैफि क के एसआई श्रीराम दुबे पर […]
लोकायुक्त संगठन में जब से वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना विशेष स्थापना पुलिस के महानिदेशक बने हैं, भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आ गई है। मात्र 100 दिन में एक कलेक्टर (आईएएस) और एक आईएफएस अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सात लाख की घूंस लेते अफसर रंगेहाथ धराया गया है। लोकायुक्त […]