खेल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराया

नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR) को 20 रन से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की है। अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम संजू सैमसन की संघर्षपूर्ण पारी (86) के बावजूद 201/8 का स्कोर ही बना सकी।

DC को जैक फ्रेजर-मैक्गर्क (50) और अभिषेक पोरेल (65) ने अर्धशतक लगाते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में RR को यशस्वी जायसवाल (4) और जोस बटलर (19) के रूप में 2 झटके लगे। जल्दी विकेट गिरने के बाद सैमसन ने संघर्षपूर्ण पारी (86) खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।


अभिषेक ने मैच में 36 गेंद का सामना किया और 65 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.56 की रही। इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क के साथ सिर्फ 26 गेंद में 60 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 25 गेंद में 42 रन और ऋषभ पंत के साथ 20 गेंद में 34 रन जोड़े। मैक्गर्क ने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 20 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

युजवेंद्र चहल ने 48 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया। इसके साथ ही चहल ने अपने 350 टी-20 विकेट पूरे किए। वह टी-20 क्रिकेट में इस आंकड़ा छूने वाले भारत के पहले और विश्व के 11वें गेंदबाज बने हैं। रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। इस अनुभवी दिग्गज ने अपने 4 ओवर में 6 की इकॉनमी रेट से 24 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने DC के विरुद्ध अब तक 23 मैचों में 20.77 की औसत और 6.43 की इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट लिए हैं। वह इस टीम के विरुद्ध संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।

सैमसन ने 46 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के भी लगाए। वह अपने IPL करियर के चौथे शतक से चूक गए। यह उनका लीग में 25वां अर्धशतक रहा। अपनी इस पारी के दौरान सैमसन ने IPL में अपने 200 छक्के भी पूरे किए। उनके अब IPL करियर में 139.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,359 रन हो गए हैं, जिसमें 205 छक्के शामिल हैं।

Share:

Next Post

सैनस्टार लिमिटेड को आईपीओ लाने के लिए सेबी से मिली मंजूरी

Wed May 8 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित प्लांट बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट और सामग्री समाधान कंपनी (plant based special products and material based solutions company) सैनस्टार लिमिटेड (Sanstar Limited) जल्द ही घरेलू शेयर बाजार में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएगी। कंपनी को इसके लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) […]