खेल

IPL: सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बने केएल राहुल, सैमसन को छोड़ा पीछे

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals-DC) के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants-LSG) के कप्तान केएल राहुल (Captain KL Rahul) ने शानदार अर्धशतक लगाया है। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर के 150 छक्के भी पूरे किए हैं और वह लीग में सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।


पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने अपने IPL करियर का 29वां अर्धशतक 35 गेंदों में लगाया। यह DC के खिलाफ उनका तीसरा अर्धशतक है। राहुल ने 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली और DC के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने अपनी आक्रामक पारी में चार चौके और पांच छक्के भी लगाए। वह अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरने के प्रयास में शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी में आउट हुए।

राहुल ने 95 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए और वह सबसे तेज इस आंकडे तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 125 पारियों में अपने 150 छक्के पूरे किए थे। राहुल लीग में 150 छक्के पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं। उनसे कम पारियों में ये आंकड़ा क्रिस गेल (50) और आंद्रे रसेल (72) कर चुके हैं।

राहुल लीग में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने फिलहाल 10 मैचों में 56.37 की औसत और 145.01 की स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। उन्होंने लगातार पांचवे सीजन में 400 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले राहुल ने IPL 2018 में 659, 2019 में 593, 2020 में 670 और 2021 में 626 रन बनाए थे।

Share:

Next Post

किसी अन्य संस्कृति में हनुमान जैसा उपास्य देवता नहीं

Mon May 2 , 2022
– हृदयनारायण दीक्षित भारत की देव-प्रतीति निराली है। जहाँ-जहाँ दिव्यता वहाँ-वहाँ देवता के दर्शन होते हैं। इसीलिए अनेक विद्वान भारत को बहुदेववादी कहते हैं। वस्तुतः भारत के लोग बहुदेववादी नहीं हैं। हम बहुदेव उपासक हैं। भारतीय संस्कृति और परंपरा के एक खूबसूरत देवता हैं हनुमान। वे परम भक्त का अकेला उदाहरण हैं। बुद्धिमान हैं। विवेकशील […]