
नई दिल्ली। ईरान (Iran) ने वेस्ट अफ्रीका के देश टोगो के झंडे वाले एक केमिकल टैंकर पर हमला किया, जिसमें 12 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। शिपिंग मंत्रालय ने बताया, सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। ईरान के टोगो के जहाज पर हमला ओमान के शिनास के बाहरी बंदरगाह क्षेत्र के पास किया। यह जहाज भी अन्य जहाजों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी ईरानी कोस्ट गार्ड ने इसे रोक लिया और चेतावनी देते हुए गोलियां चलाईं।
ईरान ने Togo के झंडे वाले जहाज पर बरसाईं गोलियां
शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, टोगो के झंडे वाले इस केमिकल टैंकर का नाम MT Chiron है। इस जहाज के क्रू मेंबर्स में 12 भारतीय भी थे। इस हमले को लेकर भारतीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने स्पष्ट जानकारी साझा की है।
वेस्ट एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर मीडिया को जानकारी देते हुए पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक श्री मनदीप सिंह रंधावा ने बताया, ‘फारसी खाड़ी में मौजूद सभी भारतीय जहाजों और उनके चालक दल पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फारसी खाड़ी में मौजूद सभी नाविक सुरक्षित हैं।’
होर्मुज में तनाव जारी
ईरान ने अमेरिका से युद्ध के दौरान हमेशा ही होर्मुज स्ट्रेट में अपना कब्जा होने की बात कही है। ईरानी नौसेना ने साफ एलान किया है कि उसकी इजाजत के बिना कोई भी जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता। ईरानी नौसेना होर्मुज में लगातार उन जहाजों को निशाना बना रही, जो स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान ने हाल ही में तीन जहाजों को होर्मुज पार करने से रोका था और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved