
इंदौर। इंदौर के बहुचर्चित नाम अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) और उनके पिता कांतिलाल बम को बड़ी कानूनी राहत मिली है। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों पर सेशन कोर्ट और बाद में हाई कोर्ट के माध्यम से भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर बड़ा फैसला दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने धारा 307 यानीकि हत्या का प्रयास को हटाते हुए बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।
इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए धारा 307 को हटाने का आदेश दिया है। इस निर्णय के साथ ही अक्षय कांती बम और उनके पिता कांतिलाल बम अब धारा 307 के आरोप से पूर्णतः मुक्त हो गए हैं। यह फैसला न केवल उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है, बल्कि लंबे समय से चल रहे इस प्रकरण पर भी पूर्ण विराम लगा दिया है। लिहाजा यह फैसला कांती फैमिली के लिए बहुत राहत वाला समझा जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved